Thursday, April 23 2026

प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी पर किया जबरदस्त हमला, बोले - अशोक चौधरी सर्वदलीय नेता हैं

FIRSTLOOK BIHAR 17:31 PM राजनीतिक

गोपालगंज: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों के गठन में नेताओं और अफसरों के परिजनों को सदस्य बनाए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नीतीश कुमार निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि सबसे हास्यास्पद बात यह है कि जिस व्यक्ति के परिवार के 8 सदस्य राजनीति में हैं, वह दूसरों पर उंगली उठा रहा है

इसके साथ ही उन्होंने जदयू नेता अशोक चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा कि अशोक चौधरी सर्वदलीय नेता हैं



उनके पिता कांग्रेस में विधायक मंत्री थे, वे जदयू से विधायक मंत्री हैं, उनकी बेटी लोजपा से सांसद हैं और उनके दामाद को अब भाजपा संघ के कोटे से धार्मिक न्यास बोर्ड का सदस्य बना दिया गया है



एक ही परिवार के लोग सभी पार्टियों में हैं सभी मिलकर जनता को बुरबक बना रहे हैं इनका उद्देश्य किसी भी तरह से सत्ता में बने रहना और जनता को लूटना है





Related Post