Friday, March 06 2026

PK का दिलीप जायसवाल पर पलटवार, कहा- मैंने उनके आकाओं को सोशल मीडिया सिखाया है

FIRSTLOOK BIHAR 05:09 AM राजनीतिक

गोपालगंज : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के तहत लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में लोगों से संवाद कर रहे हैं और स्थानीय पत्रकारों से भी बात कर रहे हैं इसी कड़ी में उन्होंने गोपालगंज के बैकुंठपुर और मांझा प्रखंड में आयोजित बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया

बैकुंठपुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल द्वारा जन सुराज और प्रशांत किशोर पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि इनके आकाओं और नेताओं को हमने ही सोशल मीडिया सिखाया है



इन्हें सोशल मीडिया का कोई ज्ञान नहीं है



और ये जो आरोप लगा रहे हैं वो इनकी अपनी मूर्खता को दर्शाता है क्योंकि जिस फेसबुक ग्रुप की बात ये कर रहे हैं उसे भाजपा के दो लोग 2016 से चला रहे हैं और ग्रुप में कोई भी पोस्ट कर सकता है बिहार और दिल्ली में इनकी सरकार है इसलिए जांच करानी है तो करवा लीजिए उन्होंने दिलीप जायसवाल को चुनौती दी कि अगर उनके आरोप सही साबित हुए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा लेकिन अगर दिलीप जायसवाल के आरोप गलत साबित हुए तो उन्हें बिहार के युवाओं से माफी मांगनी पड़ेगी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये सिर्फ कॉलेज हड़पना जानते हैं इन्होंने सीमांचल में अल्पसंख्यकों के एक मेडिकल कॉलेज को हड़प लिया है जिसकी जांच होनी चाहिए





Related Post