बिहार में नए CM फेस की घोषणा पर प्रशांत किशोर ने दिया बड़ा बयान; बोले- ज्ञान की भूमि बिहार को ये चाल, चरित्र और चेहरा का दावा करने वाली भाजपा का पहला सौगात है, ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया है जिसका चाल, चरित्र और चेहरा तीनों चर्चा का विषय होना चाहिए! लेकिन, ये नई भाजपा है, इन्होंने दिखाया है कि अब बिहार को गुजरात से चलाया जाएगा
बिहार के नए CM सम्राट चौधरी का नाम लिए बगैर PK ने कसा तंज, बोले- आज जो यहां मुख्यमंत्री बने हैं, व्यक्ति की बात नहीं है, उनकी चाबी-रिमोट कंट्रोल अमित शाह के पास होगा, जिनकी प्राथमिकता गुजरात में 10-12 हजार रुपए में काम करने के लिए लाखों बिहार के लड़के ट्रेनों में-बस में भरकर जानवरों की तरह जाते रहें, आने वाले समय में गुजरात के लोग फैक्ट्री में मालिक रहेंगे, बिहार के लोग वहीं मजदूर रहेंगे