उन्होंने कहा कि क्षेत्र में साफ-सफाई एवं बेहतर वातावरण के लिए नियमित रूप से आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए
विधायक अजीत कुमार ने एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख पंकज गुप्ता से स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को लेकर भी बातचीत की उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए और रोजगार के अवसरों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए
बैठक के दौरान कांटी-कोठियां में छठ घाट के निर्माण को लेकर भी विशेष पहल करने की मांग की गई विधायक ने कहा कि छठ पर्व से पहले घाट का निर्माण पूरा हो जाए, ताकि छठव्रती नवनिर्मित घाट पर सुविधापूर्वक पूजा-अर्चना कर सकें
उन्होंने एनटीपीसी अधिकारियों से सीएसआर मद से क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार सड़क, नाली, साफ-सफाई, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य कराने पर जोर दिया विधायक ने अधिकारियों से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की बात कही
बैठक में एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख पंकज गुप्ता, जीएम ओएनडएम कैलाश प्रसाद सतपति, जीएम मेंटेनेंस उमेश कुमार, जीएम एफएम निर्मल कुमार सिंह, जीएम टीएस-पीएआर देव्य वर्मा, डीजीएम एचआर संजीत कुमार समेत नंदकिशोर सिंह, मुरारी झा, विवेक रंजन, दीपक उर्फ टुन्ना सहित अन्य मौजूद थे