MLC चुनाव और संगठन विस्तार को लेकर हुई अहम चर्चा
शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी MLC चुनाव की तैयारियों और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर बनी रणनीति
मुजफ्फरपुर : जन सुराज पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं वरीय नेता, सह मां छिन्नमस्तिका देवी दरबार ट्रस्ट के अध्यक्ष ‘युवा की आवाज’ अनय राज ने आज बाबा गरीब नाथ एवं मां छिन्नमस्तिका की पावन नगरी मुजफ्फरपुर में पहुंचे जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर का सर्किट हाउस में जोरदार स्वागत किया
प्रशांत किशोर शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से आगामी MLC चुनाव की तैयारियों, संभावित प्रत्याशियों के चयन तथा संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के उद्देश्य से मुजफ्फरपुर के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे हैं
उनके मुजफ्फरपुर आगमन को लेकर जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला
इस अवसर पर ‘युवा की आवाज’ अनय राज ने जन सुराज पार्टी के नगर अध्यक्ष रोहित ठाकुर तथा मां छिन्नमस्तिका देवी दरबार ट्रस्ट के सक्रिय सदस्यों एवं प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलकर प्रशांत किशोर का स्वागत किया
चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
स्वागत के बाद प्रशांत किशोर के साथ आगामी शिक्षक एवं स्नातक MLC चुनाव, संभावित प्रत्याशियों के चयन, मतदाता संपर्क अभियान तथा जन सुराज पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई
बैठक में विशेष रूप से मुजफ्फरपुर जिले और कांटी विधानसभा क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने तथा अधिक से अधिक लोगों को जन सुराज की विचारधारा से जोड़ने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया
अनय राज ने कहा कि जन सुराज का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि बिहार में एक मजबूत, ईमानदार और जनभागीदारी आधारित राजनीतिक व्यवस्था तैयार करना है इसके लिए संगठन की मजबूती गांव, पंचायत और बूथ स्तर से आवश्यक है
उन्होंने कहा कि कांटी विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार सक्रिय किया जा रहा है
छिन्नमस्तिका देवी दरबार के अध्यक्ष बनने पर प्रशांत किशोर ने दी बधाई
स्वागत के दौरान प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं वरीय नेता अनय राज को मां छिन्नमस्तिका देवी दरबार ट्रस्ट के नवनियुक्त अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
उन्होंने अनय राज के सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं
इस अवसर पर अनय राज ने कहा कि मां छिन्नमस्तिका देवी के आशीर्वाद से उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे
धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में ट्रस्ट की गतिविधियों को और व्यापक बनाने का प्रयास किया जाएगा
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
प्रशांत किशोर के मुजफ्फरपुर प्रवास को लेकर जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया कार्यकर्ताओं ने आगामी MLC चुनाव एवं संगठन विस्तार को लेकर पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरने का संकल्प लिया
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि पार्टी की नीतियों एवं विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए तथा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए
इस दौरान उपस्थित प्रतिनिधिमंडल ने आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी अपने सुझाव रखे और मुजफ्फरपुर जिले सहित कांटी विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज के संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करने पर सहमति व्यक्त की