Sunday, September 06 2026

शिक्षक दिवस पर कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने सात विद्यालयों में किया शिलान्यास, बोले- बेहतर शिक्षा के लिए आधारभूत सुविधाएं जरूरी

FIRSTLOOK BIHAR 17:34 PM राजनीतिक

शिक्षा की बुनियाद मजबूत करने को 2 करोड़ से बनेंगे अतिरिक्त विद्यालय भवन

कांंटी / मुजफ्फरपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को कांटी विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने कांटी विधानसभा क्षेत्र के कांटी एवं मड़वन प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त विद्यालय भवनों का शिलान्यास किया शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत किया विद्यालय परिसरों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल रहा





विधायक ने गांधी जानकी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटौना (मड़वन), राजकीयकृत उच्च विद्यालय बड़कागांव, उ. मा. विद्यालय हरिदासपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय कांटी, डीपी गुप्ता प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय कांटी, पीएम श्री राजकीयकृत हरि सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय छपरा तथा मेवालाल साह उच्च विद्यालय दामोदरपुर में अतिरिक्त भवन निर्माण का शिलान्यास किया



इस मौके पर ई. अजीत कुमार ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत आधारशिला है विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ विद्यालयों में आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है अतिरिक्त भवनों के निर्माण से कक्षाओं की कमी दूर होगी और छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं विद्यालयों में भवन, अतिरिक्त कमरे, शौचालय, पेयजल समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं की जरूरत को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा

शिक्षक दिवस पर उन्होंने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य को संवारने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं उन्होंने शिक्षकों से पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा देने का आह्वान किया कार्यक्रम में मड़वन सीओ पुष्कल कुमार, कांटी बीडीओ सह प्रभारी बीईओ किशन चंद्रयान, मो.शमीम, मो.मोहसिन, जाबिर हुसैन, मनोज सिंह, रमाशंकर सिंह, जयकिशन चौहान, डा पुनीता कुमारी, मोतीउर रहमान, रंजीत सिंह, संतोष शाही, मिथिलेश सिंह, विवेक रंजन, प्रिंस ठाकुर, सोनू सिंह, शिवेंद्र ठाकुर, पवन कुमार, इंद्रमोहन झा, निखिल सिंह, इनरदेव उर्फ पप्पू राम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे लोगों ने अतिरिक्त विद्यालय भवन निर्माण की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी



Related Post