Monday, September 07 2026

कांटी क्षेत्र का प्रगति मेरा लक्ष्य : अजीत कुमार

FIRSTLOOK BIHAR 16:18 PM राजनीतिक

क्षेत्र के आधा दर्जन विधालयो में डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाले अतिरिक्त भवन की विधायक ने किया शिलान्यास

कांटी विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने लगातार दूसरे दिन रविवार को भी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली अतिरिक्त विद्यालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोगों ने विधायक श्री कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया इस मौके पर विद्यालय परिसर में काफी उत्साह का माहौल रहा





इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांटी क्षेत्र का तीव्र प्रगति करना ही मेरा लक्ष्य है



विधायक अजीत कुमार ने कहा कि क्षेत्र के चहुँओर विकास दिखे इसके लिए वे लगातार प्रयत्नशील है उन्होंने कहा कि कांटी क्षेत्र में विकसित होने में एनटीपीसी कांटी का भी सहयोग मिल रही हैं विधायक अजीत कुमार ने क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय साइन, बीरपुर हाई स्कूल, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय श्रृंगार, उच्च माध्यमिक विद्यालय बथनाहा उर्दू, उच्च माध्यमिक विद्यालय असनगर हिंदी में अतिरिक्त विद्यालय भवन का शिलान्यास किया विधायक अजीत कुमार ने कहा कि शिक्षा समाज व राष्ट्र के प्रगति का मजबूत आधारशिला है उन्होंने इस दौरान शिक्षा के महत्त्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ विद्यालयों में आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भी उनकी प्राथमिकता है उन्होंने कहा कि अतिरिक्त विद्यालय भवन के निर्माण से विद्यालयों में कक्षाओं की कमी दूर होगी और छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिल सकेगा श्री कुमार ने कहा कि क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि जहां भी विद्यालयों में भवन, कमरे, शौचालय, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं की आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराने का प्रयास किया जाएगा

उन्होंने शिक्षकों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा देने का आह्वान किया

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने विद्यालय भवन निर्माण की पहल का स्वागत किया सम्बंधित क्षेत्र के लोगों ने कहा कि अतिरिक्त भवन के निर्माण से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को काफी सुविधा होगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी वही, असनगर में स्थानीय लोगों ने यूरिया खाद की नहीं मिलने की शिकायत श्री कुमार के समक्ष किया जिस पर उन्होंने मौके से ही जिलाधिकारी व जिला कृषि पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर तत्काल यूरिया उपलब्ध कराने की बात कहा इस मौके पर राजेश पांडेय, विजय पांडेय, सुमन सिंह, इरफान अहमद दिलकश, रामसागर चौधरी, रूपनारायण साह, कुमोद ओझा, मधुसूदन सिंह, सुरेंद्र सिंह, मोतिउरहमान, विवेक रंजन, प्रिंस ठाकुर, सोनू तिवारी, सोनू सिंह, शिवेंद्र ठाकुर, पवन कुमार , रजनीश सिंह, दीपक उर्फ टुन्ना, चुन्नू सिंह, रोहन कुमार, प्रभाकर शाही, विश्वनाथ प्रताप सिंह, पंकज सिंह, उमेश पांडेय, अजय सिंह, अरविंद कुमार, चुन्नू सिंह महंत, हबीबुर्रहमान उर्फ बबलू, शाहिद रजा उर्फ लड्डन, मुन्ना कुमार, पप्पू तिवारी, राजनारायण साह, कौशन सिंह समेत सम्बंधित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे

Related Post