Thursday, September 24 2026

कांटी में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज

FIRSTLOOK BIHAR 02:58 AM राजनीतिक

विधायक ई. अजीत कुमार ने डीएम व एसएसपी के साथ कार्यक्रम स्थलों का किया निरीक्षण, जाम से निजात के लिए भी दिए सुझाव

कांटी : कांटी विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने बुधवार को मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी कुमार गौरव एवं एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के साथ कांटी नगर परिषद के वार्ड 17 स्थित वाचनालय में शिक्षाविद स्वर्गीय गया चौधरी की प्रस्तावित प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को लेकर स्थल का निरीक्षण किया इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया विधायक ने अधिकारियों को कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए समय पर सभी तैयारियां पूरी करने को कहा



इसके बाद विधायक ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित आगमन को लेकर कांटी हाईस्कूल खेल मैदान का निरीक्षण किया



यहां प्रस्तावित हेलिपैड, सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन और कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले मार्गों की स्थिति की समीक्षा की गई डीएम कुमार गौरव एवं एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने एसडीएम पश्चिमी स्नेहा कुमारी एवं एसडीपीओ पश्चिमी वन सुचित्रा कुमारी से प्रशासनिक व सुरक्षा तैयारियों की जानकारी ली

विधायक अजीत कुमार ने कहा कि उनके पिता शिक्षाविद स्वर्गीय गया चौधरी की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी गई है जल्द ही अनावरण की तिथि निर्धारित होगी

विधायक ने कांटी मुख्य बाजार में लगने वाले जाम को लेकर डीपी गुप्ता प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय के पास से बाईपास सड़क निकालने की संभावना का भी निरीक्षण किया उन्होंने दिन में बड़े वाहनों के परिचालन पर नो-एंट्री तथा कांटी ओवरब्रिज के समीप तत्काल ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की

मौके पर डीडीसी निशांत सिहारा, कांटी थानेदार रविकांत पाठक, सीओ मुकेश कुमार, नगर परिषद प्रभारी ईओ स्वरा, सभापति दिलीप कुमार, दीपक उर्फ टुन्ना, रजनीश कुमार उर्फ फौजी, प्रभु गुप्ता, शिवेंद्र ठाकुर, पप्पू गुप्ता, पार्षद इनरदेव उर्स पप्पू राम समेत कई लोग मौजूद थे



Related Post