जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुई कथित घटना और उत्पीड़न के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी, मुजफ्फरपुर पश्चिमी की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया बिजली कार्यालय, भगवानपुर से शुरू हुआ मार्च बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल तक पहुंचा मार्च का नेतृत्व पूर्व प्रदेश सचिव सुरेश शर्मा नीरज ने किया
इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की
पूर्व प्रदेश सचिव सुरेश शर्मा नीरज ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए उन्होंने कहा कि लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता है और सरकार को प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है
वहीं स्थापना प्रभारी आलोक शर्मा ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों के बीच चिंता का माहौल है उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए
कैंडल मार्च में संजय गुप्ता, सुशील कुमार शाही, ओंकार नाथ चौधरी, मुमताज अंसारी, रमेश तिवारी, शुभम कुमार, रितेश झा, रमन कुमार, अमन कुमार, छोटू मुखिया, सुधीर कुमार, सौरभ कुमार, तनवीर आलम, मोहम्मद अब्दुल्ला, मनोज कुमार रावत, आलोक राम, मोहम्मद शौकत अली, मोहम्मद समसुल, प्रमोद राम, सुनील साहनी और दीपू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए