मुजफ्फरपुर : जमुई में नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी और दुर्व्यवहार की घटना बताती है कि सरकार का अपराध और पुलिस विभाग पर नियंत्रण नहीं है बिहार में सम्राट सरकार में महाजंगलराज कायम हो गया है उक्त बातें जिला समाहरणालय परिसर में जमुई की घटना पर धरना-प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कही
अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि ऐसी घटना के बाद ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को धक्का लगा है
अब अभिभावक ऐसी हालत में कैसे बच्चियों को कोचिंग भेजेंगे? वास्तव में भाजपा की कार्यशैली ही है रेपिस्ट को पैरोल पर छुड़ाकर सम्मान देना
प्रवक्ता समीर कुमार ने कहा कि इस घटना ने मानवता के साथ बिहार को शर्मसार किया है अपराध के क्षेत्र में अवैध बालू का कारोबार चलता है, लड़के नशे में थे, यानी उन सबकी पुलिस से सांठगांठ के कारण मनोबल ऊँचा होने के कारण ऐसे वारदात करते हैं सरकार का पुलिस प्रशासन पर नियंत्रण नहीं है, इसलिए सम्राट चौधरी को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए
जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने जिलाधिकारी से मिलकर त्वरित कार्रवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की डिमांड की, बच्ची की सुरक्षा की मांग तथा गिरती कानून व्यवस्था को लेकर फटकार लगाई
धरना-प्रदर्शन में पूर्व नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष जूही प्रितम, दिनबंधु क्रांतिकारी, रविशंकर राय, मो. आमिर, विकास टुल्लु, विक्की चौधरी, मोजक्कीर रहमान, ललित यादव, सीमा सरोज, सविता श्रीवास्तव, रितेश कुमार सिंह, मोहन कुमार सिंह, रौशन तारा, गोपाल मिश्रा, बिरेन्द्र सिंह, राधाकृष्ण पटेल, महेश गुप्ता, विरेन्द्र सिंह, मो. मुन्तजिर, विरेन्द्र कुमार, मो. समीउद्दीन, बिरेन्द्र सिंह, मो. जहांगीर, मो. मुस्लिम अंसारी सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे