वहीं करीब आधा दर्जन बिजली के पोल टूटकर गिरने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई
पेड़ और एस्बेस्टस गिरने की घटनाओं में कई लोग बाल-बाल बच गए ग्रामीणों ने सड़क पर गिरे पेड़ों की टहनियों को काटकर किसी तरह आवागमन बहाल किया सूचना पर रविवार को कांटी विधायक ई. अजीत कुमार और मड़वन सीओ पुष्कल कुमार ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर क्षति का जायजा लिया
विधायक ने बताया कि तत्काल सभी पीड़ित परिवारों को तिरपाल उपलब्ध करा दिया गया है उन्होंने सीओ को निर्देश दिया कि जिन लोगों के मकान को अधिक क्षति हुई है, उनके घरों की तस्वीर लेकर अंचल की टीम सोमवार सुबह पीड़ितों से मिले और क्षति का विवरण आपदा विभाग को भेजे
सीओ पुष्कल कुमार ने बताया कि प्रभावित लोगों में गौरियारा के मो. क्याम, मो. रफीक, धर्मेंद्र राम, राजेश साह, राजेंद्र साह, संजय ठाकुर तथा बंगारी के दिनेश साह, मो. कयामुद्दीन, सुलेखा देवी, संजीव कुमार, मोहन कुमार और नथुनी साह समेत अन्य शामिल हैं
मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष मो. शमीम, मनोज सिंह, मो. जाबिर हुसैन, मो. फिरोज, ललन साह, अरुण राय, सुधीर सिंह, विनोद रंजन, कामेश्वर राय, बृजनंदन साह, कन्हाई पासवान, अवधेश सिंह व शंभू साह मौजूद थे