मौके पर मौजूद अभियंताओं और संवेदकों ने विधायक को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के अंदर सभी चिह्नित जर्जर सड़कों को मोटरेबल बनाने की कार्रवाई पूरी की जाएगी
विधायक ने नरसंडा चौक से पकड़ी, नरसंडा चौक से मानिकपुर चौक, मुबारकपुर फरदो पुल से मुबारकपुर स्कूल, मुबारकपुर स्कूल से फंसिहरवा चौक, बथनाराम बाईपास सड़क से बथना हाई स्कूल, करजा चट्टी से फंदा तथा कांटी एनएच स्थित दलित बस्ती से ढेमहां होते हुए रामपुर जाने वाली सड़क को उच्च प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने का निर्देश दिया
श्री कुमार ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर सड़कों के जीर्णोद्धार की कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो संबंधित अभियंताओं एवं संवेदकों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा सरकार से की जाएगी
बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता धीरेंद्र कुमार, सभी सहायक एवं कनीय अभियंता, संवेदक सीके शाही, राम सोगारथ राय, एसएस कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि तथा संवेदक गुड्डू सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे