विधायक ने बताया कि नहरों की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण क्षमता के अनुरूप जलप्रवाह नहीं हो पा रहा है
इससे क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था वर्षों से प्रभावित है और किसानों को खेती में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है नहरों के रखरखाव पर खर्च होने के बावजूद किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है
उन्होंने वीरपुर, रामदयालु नगर और बड़कागांव उपवितरणी में आरसीसी लाइनिंग के साथ सर्विस रोड का निर्माण कराने तथा अन्य छोटी नहरों की उड़ाही और गाद की सफाई कराने का आग्रह किया विधायक ने कहा कि नहरों का जीर्णोद्धार होने से सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी साथ ही, सर्विस रोड बनने से नहरों के निरीक्षण और रखरखाव में भी सुविधा मिलेगी
विधायक ने उम्मीद जताई कि मंत्री के आश्वासन के अनुरूप निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा होने से क्षेत्र के किसानों को राहत मिलेगी और खेतों तक पानी पहुंचने की समस्या का समाधान होगा