Thursday, October 15 2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कुसुम दीदी के उत्पादों की सराहना की, उद्यम के विस्तार को हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन

FIRSTLOOK BIHAR 15:28 PM राजनीतिक

मुजफ्फरपुर : ग्रामीण महिला उद्यमिता को नई पहचान दिलाने की दिशा में कुसुम देवी की सफलता को आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली मोतीपुर स्थित महवल लेदर पार्क के उद्घाटन समारोह के दौरान बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने कुसुम दीदी के उद्यम कुखु स्काईपैकर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के उत्पादों का अवलोकन किया और उनकी गुणवत्ता एवं उद्यमशीलता के प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की

मुख्यमंत्री के समक्ष अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर कुसुम दीदी के लिए गौरवपूर्ण क्षण रहा



मुख्यमंत्री जी ने उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करते हुए व्यवसाय को आगे बढ़ाने तथा उद्यम के विस्तार के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया





उल्लेखनीय है कि बजरंग जीविका स्वयं सहायता समूह एवं संगम CLF से जुड़ी कुसुम देवी ने अपने दृढ़ संकल्प, मेहनत और दूरदर्शी सोच के बल पर ग्रामीण क्षेत्र में महिला उद्यमिता की एक प्रेरणादायक मिसाल कायम की है 29 सितंबर 2025 को व्यावसायिक गतिविधियों की शुरुआत करने वाला उनका उद्यम मात्र एक वर्ष में 24 मशीनों से बढ़कर 105 मशीनों तक पहुँच चुका है इस उद्यम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के नए अवसर मिल रहे हैं

कुसुम दीदी का यह सफर केवल एक व्यवसाय की प्रगति नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की क्षमता, आत्मविश्वास और आर्थिक सशक्तीकरण की कहानी है उनका प्रयास यह प्रमाणित करता है कि उचित अवसर, मार्गदर्शन और सहयोग मिलने पर जीविका से जुड़ी महिलाएँ भी सफल उद्यम स्थापित कर सकती हैं तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं

मुख्यमंत्री से प्राप्त प्रोत्साहन एवं सहयोग के आश्वासन से उद्यम के विस्तार, उत्पादों की बेहतर बाजार पहुँच और ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की उम्मीद को नई दिशा मिली है

कुखु स्काईपैकर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का संकल्प है—ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार का सृजन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और महिला उद्यमिता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना

यह उपलब्धि कुसुम दीदी के निरंतर प्रयासों और ग्रामीण महिला सशक्तीकरण की दिशा में बढ़ते कदमों का एक प्रेरणादायक उदाहरण है



Related Post