इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा उद्योगों को ऊर्जा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने की मजबूरी कम हो सकती है
उन्होंने महवल में मेगा लेदर, फुटवियर एवं एक्सेसरीज क्लस्टर की स्थापना को क्षेत्र के औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होने तथा कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है
विधायक ने कहा कि उद्योग और ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से मुजफ्फरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी उन्होंने क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति देने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर सृजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया