Thursday, October 15 2026

मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में औद्योगिक क्षेत्र महवल में स्थित मेगा लेदर, फुटवियर एवं एक्सेसरीज क्लस्टर और सुविधा केंद्र का किया उद्घाटन

FIRSTLOOK BIHAR 15:36 PM राजनीतिक

2030 तक बिहार में ही रोजगार देने का लक्ष्य सरकार निवेशकों के प्रस्तावों का परीक्षण करेगी और जरूरत के अनुसार 30 दिनों के भीतर संबंधित क्षेत्र के लिए नीति बनाने की दिशा में काम करेगी

मुजफ्फरपुर से पटना और पटना से गया तक रैपिड रेल चलाने की योजना पर होगा काम, 2030 से पहले 1,000 मेगावाट क्षमता का डेटा सेंटर विकसित करने का लक्ष्य



मुख्यमंत्री ने कॉमन फैसिलिटी सेंटर का उ‌द्घाटन एवं भ्रमण किया



साथ ही, औद्योगिक इकाइयों को शेड एवं भूमि आवंटन पत्र वितरित किया गया मुख्यमंत्री के समक्ष उद्योग विभाग और फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुजफ्फरपुर जिला के मोतीपुर प्रखंड के औद्योगिक क्षेत्र महवल में 140.95 करोड़ की लागत मेगा लेदर, फुटवियर एवं एक्सेसरीज क्लस्टर तथा साझा सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया इस दौरान क्लस्टर में उपलब्ध करायी गयी विभिन्न सुविधाओं का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा वहां लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री ने कॉमन फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन एवं भ्रमण किया साथ ही, औद्योगिक इकाइयों को शेड एवं भूमि आवंटन पत्र वितरित किए गए मुख्यमंत्री के समक्ष उद्योग विभाग और फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में उद्योगों की स्थापना, निवेश को प्रोत्साहन, रोजगार सृजन और आधारभूत संरचना के विस्तार से राज्य की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी बिहार के लोगों में काम करने की क्षमता और प्रतिभा है

जरूरत इस बात की है कि उन्हें अपने ही राज्य में रोजगार और उद्यम के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जाएं उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 से पहले बिहार से बाहर मजदूरी करने जाने वाले लोगों को हर हाल में राज्य में ही रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य है इसके लिए राज्य में उद्योगों का व्यापक नेटवर्क विकसित किया जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुजफ्फरपुर से पटना और पटना से गयाजी तक रैपिड रेल चलाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है उन्होंने वर्ष 2030 से पहले 1,000 मेगावाट क्षमता का डेटा सेंटर विकसित करने का लक्ष्य दोहराते हुए कहा कि इससे बिहार में बड़े पैमाने पर निवेश आने की संभावना है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य निर्धारित किया गया है पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार जी ने समृद्ध बिहार की कल्पना की थी अब पूरी टीम मिलकर उस परिकल्पना को धरातल पर उतारने और बिहार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है

विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब बिहार समृद्ध होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार नई नीतियां बना रही है पिछले दो वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में उद्योगपतियों की मांग के अनुरूप नीतियों को आगे बढ़ाया गया है पिछले पांच-छह महीनों में सेमीकंडक्टर और नवीकरणीय ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी नीतियों पर भी काम किया गया है उन्होंने उद्योगपतियों से बिहार में निवेश के लिए प्रस्ताव देने की अपील करते हुए कहा कि सरकार उन प्रस्तावों का परीक्षण करेगी और जरूरत के अनुसार 30 दिनों के भीतर संबंधित क्षेत्र के लिए नीति बनाने की दिशा में काम करेगी

Related Post