विधायक अजीत कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवारों को सरकारी प्रक्रिया के तहत विधिसम्मत एवं उचित मुआवजा हर हाल में समय पर उपलब्ध कराया जाएगा
इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशीलता के साथ सभी लंबित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि आपदा से प्रभावित परिवारों को समय पर सरकारी राहत मिल सके इधर, विधायक अजीत कुमार ने कांटी कृषि भवन में बीएओ शिवनाथ झा, कोऑर्डिनेटर व किसान सलाहकार के साथ समीक्षात्मक बैठक किया एवं सभी को क्षेत्र के किसानों की खेती योग भूमि की स्थलीय जांच कर अघटन रिपोर्ट देने का सख्त निर्देश दिया उन्होंने इस कार्य में किसी भी तरह की कोताही बरतने पर सख्त कार्रवाई करने की भी चेतावनी संबंधित अधिकारी व कर्मियों को दिया