इस महापर्व में कोई भी परिवार आर्थिक अभाव के कारण पीछे न रह जाए, इसी सोच के साथ जरूरतमंद व्रतियों के बीच सामग्री बांटी जा रही है
उन्होंने कहा कि समाज के वंचित और कमजोर वर्गों की खुशियों में सहभागी बनना उनके लिए संतोष का विषय है
वहीं, सामग्री वितरण के बाद विधायक ने कांटी और मड़वन के विभिन्न छठ घाटों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने घाटों की स्थिति, साफ-सफाई, रोशनी, संपर्क मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अर्घ्य के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं
विधायक ने कहा कि छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर प्रशासन की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए