Friday, November 13 2026

लोक आस्था के महापर्व में जरूरतमंद व्रतियों का सहारा बने कांटी विधायक अजीत कुमार

FIRSTLOOK BIHAR 17:54 PM राजनीतिक

तीसरे दिन भी 300 छठ व्रती महिलाओं के बीच बांटी पूजन सामग्री, बोले- आर्थिक अभाव में किसी की आस्था न हो प्रभावित

लोक आस्था के महापर्व छठ की खुशियों में हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने की पहल के तहत कांटी विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार की ओर से लगातार तीसरे दिन भी पूजन सामग्री वितरण अभियान चलाया गया गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में कांटी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचीं करीब 300 छठ व्रती महिलाओं के बीच गेहूं, चावल और साड़ी का वितरण किया गया सामग्री पाकर व्रतियों के चेहरे पर खुशी और संतोष दिखा





इस मौके पर विधायक ने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या, पवित्रता और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है



भगवान सूर्य और छठी मइया की आराधना में आर्थिक स्थिति कभी बाधा नहीं बननी चाहिए इसी भावना के साथ जरूरतमंद परिवारों की व्रती महिलाओं के बीच पूजन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है उन्होंने कहा कि पर्व की खुशियां तभी सार्थक हैं, जब समाज के कमजोर और वंचित तबके भी इसमें बराबर के सहभागी बनें वहीं, सामग्री वितरण के बाद विधायक ने कहा कि हर चेहरे पर मुस्कान लाना मेरी प्राथमिकता में है



Related Post