रोजगार से ही सशक्त होंगी महिलाएं
हाजीपुर : शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंगलवार को बासुदेवपुर चपुता स्थित युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार उपलब्ध कराने वाली विजन इंडिया के ग्रामीण ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर का दौरा किया इस दौरान उन्होंने ग्रामीण इलाकों में रहने वाले युवाओं, खासकर महिलाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के अवसर मुहैया कराने के वास्ते कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्य अधिकारी विवेक कुमार के प्रयासों की सराहना की उन्होंने कहा कि विवेक की यह पहल और उनका यह केंद्र कौशल, तकनीक और रोजगार के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को उद्योग जगत के अवसरों से जोड़ने का प्रयास कर रहा है, जो काफी अभूतपूर्व है
मिथिलेश तिवारी ने केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे युवाओं और कार्यरत युवा पेशेवरों से बातचीत के दौरान कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे अवसर उपलब्ध होना युवाओं के सशक्तीकरण और महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सराहनीय पहल है
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के विकास और जनकल्याण के लिए संचालित विभिन्न पहलों के बारे में भी युवाओं को जानकारी दी इसके अलावा, उन्होंने अगले हफ्ते 21 नवंबर को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित बिहार आगमन पर उनके स्वागत कार्यक्रम में सहभागी बनने का आह्वान किया