भर्ती प्रक्रिया को सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्रीकांतेश कुमार मिश्रा ने अधिकारियों की टीम के साथ चक्कर मैदान का भ्रमण किया तथा कार्य की प्रगति का जायजा लिया
उन्होंने नोडल पदाधिकारी अपर सामाहर्ता आपदा को नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने तथा भर्ती प्रक्रिया को सुचारू एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने का निर्देश दिया इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी को भी लगातार मॉनिटर करते रहने को कहा
अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान पांच ट्रेडों के लिए चयन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी इनमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेड्समैन (दसवीं पास) तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं पास) शामिल हैं शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले दिन मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा
अग्निवीर भर्ती रैली के सफल आयोजन को लेकर समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में सेना, जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक पूर्व में ही आयोजित की गई है तथा अधिकारियों को दायित्व का निर्धारण पूर्व में ही किया जा चुका है इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ अपने-अपने दायित्वों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करें तथा आपस में समन्वय बनाए रखें
उन्होंने अधिकारियों को सेना भर्ती कार्यालय के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने को कहा, ताकि रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह नियमानुसार संपन्न हो सके
जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को मैदान में मेडिकल टीम गठित कर तैनात करने तथा दवा डॉक्टर और एंबुलेंस की तैनाती करने को कहा
साथ ही कार्यपालक अभियंता विद्युत को मार्ग में लूज वायर को दूर करने तथा बिजली व्यवस्था सुचारू रखने का निर्देश दिया