Thursday, October 15 2026

उत्तर बिहार के गेटवे के रूप में विकसित होगा सारण

FIRSTLOOK BIHAR 15:31 PM रोजगार

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी उमाशंकर के साथ रूडी की उच्चस्तरीय बैठक हुई

• बैठक में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय झा बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल मौजूद रहे
• ऑनलाईन नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव निलेश रामचंद्र देवरे, बीएसआरडीसीएल के एमडी सौरभ जोरवाल हुए शामिल
• एयरपोर्ट एवं बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से सारण बनेगा गेटवे ऑफ नॉर्थ बिहार
• बैठक में एयरपोर्ट कनेक्टिविटी, प्रमुख सड़कों के निर्माण, सोनपुर आयोजना क्षेत्र के विकास तथा गंगा से जुड़े उत्तर बिहार के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी पर विस्तृत चर्चा की गई
• सांसद राजीव प्रताप रूडी ने उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी से संबंधित 17 प्रमुख बिंदु बैठक में रखे




दीघा क्षेत्र एवं जेपी सेतु की कनेक्टिविटी: दीघा रोटरी के तीनों सेक्शन, मर्जर, जेपी सेतु, टोल प्लाजा, नकटादियारा की पूर्वी क्षेत्र से कनेक्टिविटी तथा बाकरपुर क्लोवरलीफ का विकास




• एनएच-139डब्ल्यू एवं एयरपोर्ट कनेक्टिविटी: एनएच-139डब्ल्यू पर दो अंडरपास, सर्विस रोड, दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी संपर्क मार्ग, एयरपोर्ट की उत्तर-पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी कनेक्टिविटी तथा रूडी जंक्शन का प्रस्ताव
• गंगा पथ एवं उत्तर बिहार की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी: पटना नॉर्थ रिंग रोड, दिघवारा क्लोवरलीफ (भेल्दी स्पर), आमी गंगा पथ से पश्चिमी क्षेत्र की कनेक्टिविटी, शेरपुर-दिघवारा पुल के माध्यम से नकटादियारा एवं गंगहरा गांव का संपर्क तथा गंगा पथ के कोईलवर विस्तार की कनेक्टिविटी
• ट्रांसपोर्ट प्लानर डॉ. सेवाराम ने विभिन्न प्रस्तावों और कनेक्टिविटी योजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया
• लगभग ढाई घंटे चली बैठक में सारण को एयरपोर्ट एवं बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ते हुए उत्तर बिहार के प्रवेशद्वार (Gateway to North Bihar) के रूप में विकसित करने का महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया
• नॉर्थ रिंग रोड, जेपी सेतु, शेरपुर-दिघवारा पुल, बाकरपुर क्लोवरलीफ, एनएच-139W और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी सहित 17 प्रमुख योजनाओं पर चर्चा
• प्रस्तावित नॉर्थ रिंग रोड के लिए 240 मीटर चौड़ाई से जुड़े प्रावधानों का प्रस्तुतीकरण, दोनों ओर 45-45 मीटर चौड़ी सड़क तथा 25-25 मीटर की ग्रीन बेल्ट
• सड़क नेटवर्क, ग्रीन बेल्ट, नहर, वाणिज्यिक क्षेत्र और एयरो सिटी के नियोजित विकास का खाका प्रस्तुत
• पांच किलोमीटर लंबे गौरव पथ के समीप 568.91 एकड़ का वाणिज्यिक क्षेत्र

सारण के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी क्षेत्र की स्वीकृत एवं प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा कर उन्हें अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार पहल करते रहे हैं इसी क्रम में बुधवार को नई दिल्ली स्थित ट्रांसपोर्ट भवन में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की लगभग तीन घंटे चली उच्चस्तरीय बैठक में सारण की सड़क परियोजनाओं, एयरपोर्ट कनेक्टिविटी और नियोजित विकास से संबंधित योजनाओं पर चर्चा हुई सांसद रूडी ने विस्तृत पावरपॉइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से योजनाओं को बेहतर बनाने की रूपरेखा रखी, जिस पर उपस्थित अधिकारियों ने सहमति व्यक्त की



बैठक में परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर, बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, बिहार सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव श्री निलेश रामचंद्र देवरे, बीएसआरडीसीएल के प्रबंध निदेशक सौरभ जोरवाल एवं मुख्य महाप्रबंधक बबलू कुमार उपस्थित रहे छपरा नगर निगम के नगर आयुक्त एवं सारण जिला योजना प्राधिकारी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रंजीत कुमार, तथा क्रिएटिव सर्कल की टाउन प्लानिंग टीम के सिद्धार्थ एवं श्री निखिल भी बैठक में शामिल हुए

प्रस्तुतिकरण में 17 प्रमुख कनेक्टिविटी योजनाओं का खाका रखा गया इनमें दीघा रोटरी के विभिन्न सेक्शन, जेपी सेतु, टोल प्लाजा, नकटादियारा से पूर्वी डाउनटाउन क्षेत्र की कनेक्टिविटी, बाकरपुर क्लोवरलीफ, एनएच-139W पर अंडरपास एवं सर्विस रोड, एयरपोर्ट तक दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पूर्वी संपर्क मार्ग, रूडी जंक्शन, पटना नॉर्थ रिंग रोड तथा दिघवारा पॉइंट क्लोवरलीफ के माध्यम से भेल्दी स्पर की कनेक्टिविटी शामिल हैं शेरपुर-दिघवारा पुल से पश्चिमी डाउनटाउन एवं नकटादियारा की कनेक्टिविटी, गंगहरा गांव तक संपर्क मार्ग और गंगा पथ के कोईलवर विस्तार को क्लोवरलीफ से जोड़ने की योजनाओं पर भी चर्चा हुई नॉर्थ रिंग रोड एवं नियोजित विकास क्षेत्र की रूपरेखा में कुल 240 मीटर चौड़ाई का प्रावधान प्रस्तुत किया गया इसमें सड़क, ग्रीन बेल्ट और अन्य अवसंरचना के लिए स्थान निर्धारित किया गया है योजना में सड़क के दोनों ओर 45-45 मीटर चौड़ी सड़क तथा 25-25 मीटर की ग्रीन बेल्ट सहित हरित क्षेत्र के प्रावधान दर्शाए गए

डाउनटाउन क्षेत्र में 143.19 किलोमीटर नहर और 29.61 किलोमीटर चैनल का प्रस्ताव भी शामिल है उत्तर-दक्षिण एवं पूर्व-पश्चिम संपर्क मार्गों के लिए 80 मीटर चौड़ाई के साथ 40 मीटर ग्रीन बेल्ट का प्रावधान रखा गया है

योजना में पांच किलोमीटर लंबे गौरव पथ के समीप 568.91 एकड़ का वाणिज्यिक क्षेत्र तथा राज्य सरकार के साथ प्रस्तावित 5,508.72 एकड़ का एयरो सिटी बफर क्षेत्र भी शामिल है नियोजित क्षेत्र को 140 सेक्टरों में विभाजित करने, प्रत्येक सेक्टर का औसत क्षेत्रफल 2.31 वर्ग किलोमीटर रखने और संपूर्ण क्षेत्र को पांच जोन में विकसित करने की रूपरेखा प्रस्तुत की गई

बैठक में इन योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रस्तुत रूपरेखा पर विचार-विमर्श हुआ और अधिकारियों ने इस पर सहमति प्रदान की

Related Post