Tuesday, May 21 2024

26 दिनों के बाद कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या तीन लाख से कम हुई

FIRSTLOOK BIHAR 19:55 PM खास खबर

नई दिल्ली : एक सकारात्मक घटनाक्रम के तहत भारत में दर्ज किए जा रहे कोविड-19 के दैनिक नए मामले अब 26 दिनों के बाद तीन लाख से कम हो गए हैं।

पिछले 24 घंटे में 2,81,386 नए मामले दर्ज किए गए।

नीचे दिया गया ग्राफ 9 मई 2021 के बाद से दैनिक नए मामलों में आयी औसत गिरावट को दर्शाता है।

जैसा कि नीचे दिखाया गया है साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट में गिरावट देखी गई है जो आज 18.17 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में की गयी कुल दैनिक जांच की संख्या 15,73,515 है और कुल मिलाकर अब तक 31,64,23,658 जांच की गयी हैं।

हाई पॉजिटिविटी रेट वाले जिलों की राज्य-वार संख्या नीचे दी गई है, जिसमें कर्नाटक में 20 प्रतिशत से अधिक पॉजिटिविटी रेट वाले सबसे अधिक जिले (27) और मध्य प्रदेश में 10 प्रतिशत से अधिक पॉजिटिविटी रेट वाले सबसे अधिक जिले (38) हैं।

भारत में बीमारी से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या आज 2,11,74,076 हो गयी। बीमारी से उबरने की राष्ट्रीयदर 84.81 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 3,78,741 लोग कोविड-19 से उबरे हैं।

पिछले 24 घंटे में बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा है, ऐसा पिछले सात दिनों में छठी बार और लगातार चौथे दिन हुआ है।

बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या में 10 राज्यों का योगदान 71.35 प्रतिशत है।

दूसरी तरफ भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 35,16,997 हो गयी। यह देश के कुल संक्रमित मामलों का 14.09 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 1,01,461 की कमी आयी है।

देश के कुल सक्रिय मामलों में 10 राज्यों की हिस्सेदारी 75.04 प्रतिशत है।

भारत में देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण का विस्तार होने के साथ अब तक दिए गए कोविड-19 टीके की कुल खुराक की संख्या आज करीब 18.30 करोड़ हो गयी है।

अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 26,68,895 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 18,29,26,460 खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें वे 96,45,695 स्वास्थ्य सेवा कर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है और 66,43,661 ऐसे एचसीडब्ल्यू भी शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है। इसके अलावा पहली खुराक लेने वाले 1,44,44,096 अग्रिम पंक्ति के कर्मी (एफएलडब्ल्यू), दूसरी खुराक लेने वाले 81,96,053 एफएलडब्ल्यू, और 18 से 44 साल के आयु समूह में पहली खुराक लेने वाले 52,64,073 लोग शामिल हैं। इसके साथ-साथ 45 से 60 वर्ष की आयु के पहली खुराक लेने वाले 5,72,78,554 और दूसरी खुराक लेने वाले 91,07,311 लाभार्थियों के साथ-साथ 5,45,15,352 पहली खुराक लेने वाले और 1,78,01,891 दूसरी खुराक लेने वाले 60 वर्ष की आयु से ज्यादा के लाभार्थी भी शामिल हैं।

एचसीडब्ल्यू
पहली खुराक 96,45,695

दूसरी खुराक 66,43,661

एफएलफडब्ल्यू
पहली खुराक 1,44,44,096

दूसरी खुराक 81,96,053

आयु वर्ग 18-44 वर्ष
पहली खुराक 52,64,073

आयु वर्ग 45-60 वर्ष
पहली खुराक 5,72,78,554

दूसरी खुराक 91,07,311

60 वर्ष से ज्यादा
पहली खुराक 5,45,15,352

दूसरी खुराक 1,78,31,665

कुल 18,29,26,460

देश में अभी तक दी गई कुल खुराक में 10 राज्यों का 66.73 प्रतिशत योगदान है।

पिछले 24 घंटों में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के 4,35,138 लाभार्थियों ने कोविड-19 के टीके की अपनी पहली खुराक ली है और टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 33 राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों में अब तक इस आयु वर्ग के कुल 52,64,073 लाभार्थियों ने खुराक हासिल की है। नीचे दी गई तालिका अब तक 18-44 वर्ष की आयु के लाभार्थियों को दी गयी टीके की कुल खुराक को दिखाती।

क्रम संख्या राज्य कुल

1 - अंडमान-निकोबार द्वीप समूह , 1,181
2 - आंध्र प्रदेश , 3,443
3 - असम - 2,29,233
4 -बिहार - 7,36,144
5 - चंडीगढ़ , 2,078
6 - छत्तीसगढ़, 1,028
7 - दादरा-नगर हवेली, 4,291
8 - दमन-दीव , 4,703
9 - दिल्ली , 6,39,929
10 - गोवा , 7,929
11 - गुजरात , 5,12,290
12 , हरियाणा , 4,55,205
13 , हिमाचल प्रदेश , 14
14 - जम्मू-कश्मीर , 31,204
15 - झारखंड , 1,09,245
16 - कर्नाटक , 1,14,539
17 - केरल , 2,398
18 - लद्दाख , 570
19 - मध्य प्रदेश , 1,81,735
20 , महाराष्ट्र , 6,52,119
21 - मेघालय , 5,712
22 - नगालैंड, 4
23 - ओड़ीसा - 1,40,558
24 - पुदुच्चेरी , 3
25 - पंजाब , 6,959
26 - राजस्थान , 8,16,241
27 - सिक्किम ;350
28 - तमिलनाडु - 32,645
29 - तेलंगाना , 500
30 - त्रिपुरा , 2
31 - उत्तर प्रदेश , 4,15,179
32 - उत्तराखंड , 1,22,916
33 - पश्चिम बंगाल , 33,726
कुल - 52,64,073

पिछले 24 घंटे में टीके की करीब सात लाख खुराक दी गयीं।

टीकाकरण अभियान के 121वें दिन (16 मई, 2021) कोविड-19 टीके की 6,91,211 खुराक दी गई। इसमें से 6,14,286 लाभार्थियों को 6,068 सत्रों के जरिए पहली खुराक तथा 76,925 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

दिनांक 16 मई, 2021 (121वां दिन)

एचसीडब्ल्यू पहली खुराक 3,270 दूसरी खुराक 2,395

एफएलडब्ल्यू पहली खुराक 18,168 दूसरी खुराक 9,077

आयु वर्ग 18-44 वर्ष पहली खुराक 4,35,138

आयु वर्ग 45-60 वर्ष पहली खुराक 1,13,616 दूसरी खुराक 37,979

60 वर्ष से ज्यादा पहली खुराक 44,094 दूसरी खुराक 27,474

कुल उपलब्धि पहली खुराक 6,14,286 दूसरी खुराक 76,925

पिछले 24 घंटे में सामने आए नए मामलों में दस राज्यों की हिस्सेदारी 75.95 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 34,389 नए मामले सामने आए। इसके बाद तमिलनाडु में 33,181 नए मामले दर्ज किए गए।

राष्ट्रीय मृत्यु दर इस समय 1.10 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में कोविड से 4,106लोगों की मौत हुई।

10 राज्यों का मौत के नए मामलों में 75.38प्रतिशत योगदान है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 974 लोगों की जान गई, इसके बाद 403 मौतों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर है।

कोविड-19 से निपटने के लिए मिलने वाली राहत सामग्रियों की विदेशी सहायता को राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों के लिए तेजी से मंजूरी दी जा रही है, वितरित और प्रेषित किया जा रहा है। अब तक कुल मिलाकर 11,058 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 13,496 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 7,365 वेंटिलेटर/बाई पीएपी और रेमडेसिविर की 5.3 लाख शीशियां सड़क और वायु मार्ग से पहुंचा दी गयी हैं या भेज दी गयी हैं।

Related Post