Sunday, May 19 2024

नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

FIRSTLOOK BIHAR 20:36 PM बिहार

पुरनहिया(शिवहर) : पुरनहिया थाना अंतर्गत अशोगी गांव से एक नाबालिग लड़की के अपहरण करने के मामले में आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुरनहिया थाना पुलिस ने सोमवार की रात्रि में अशोगी गाँव निवासी किशुन सहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार किशुन सहनी की उम्र तकरीबन 37 वर्ष है।पुरनहिया थाना काण्ड संख्या 106/21के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त किशुन सहनी पर गांव के ही एक नाबालिक बच्ची को भगाने का आरोप है।इस काण्ड में अभियुक्त फरार चल रहा था।पुरनहिया थानाध्यक्ष मुन्ना  कुमार गुप्ता ने बताया की अशोगी गांव के ही उषा देवी ने करीब दो सप्ताह पूर्व थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी।जिसमें गिरफ्तार अभियुक्त को नामजद करते हुए अपनी नाबालिक पुत्री को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया था। जिसे कल रात छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसे उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया।

शिवहर से चंदन कुमार झा

Related Post