Friday, May 17 2024

एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार

FIRSTLOOK BIHAR 00:38 AM खास खबर

संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद जेपी नड्डा ने किया ऐलान

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की तरफ से उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदीवार बनाया है।

इससे पहले राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम पर मंथन के लिए पार्टी मुख्यालय में बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्य बैठक में उपस्थित थे।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक के बाद बताया कि आज की संसदीय बोर्ड की बैठक में हम सभी लोग इस मत पर आए कि बीजेपी और एनडीए अपने सभी घटक दलों के साथ बातचीत करते हुए हम राष्ट्रपति के लिए अपना प्रत्याशी घोषित करें। एनडीए ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू को नामित किया है। उन्होंने कहा कि बैठक में लगभग 20 नाम पर चर्चा हुई। हमलोगों ने विपक्षी दलों से भी रायशुमारी की कोशिश की , लेकिन बात नहीं बनी। यूपीए ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

सर्वविदित है कि आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाली द्रौपदी मुर्मू छः साल एक माह तक झारखंड की राज्यपाल रही हैं। वह मूलतः ओडिशा के रायरंगपुर की निवासी हैं। उन्होंने बीते 20 जून को अपना जन्मदिन मनाया है। मुर्मू 64 साल की हैं।

उधर बीजेपी समर्थी एनडीए ने राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित कर तमाम चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला यशवंत सिन्हा से होने की संभावना बढ़ गई है।

Related Post