Friday, May 17 2024

सेवा निवृत्त प्राचार्य डॉ कमल देव नारायण सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन

FIRSTLOOK BIHAR 00:00 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : सेवा निवृत्त प्राचार्य डॉ कमल देव नारायण सिंह के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को डॉ हरिश्चंद्र कुमार सिन्हा, पूर्व विभागाध्यक्ष, रसायन शास्त्र विभाग, की अध्यक्षता में डॉ सुरेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व विभागाध्यक्ष, जन्तु विज्ञान विभाग, रामेश्वर महा विद्यालय, मुज़फ़्फ़रपुर के निवास स्थान, बालू घाट मुज़फ़्फ़रपुर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। डॉ सिंह का निधन छह मार्च को रात के करीब साढ़े ग्यारह बजे हुआ।

डॉ सिंह नवाब हाई स्कूल, शिवहर से मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की और आगे की सभी परीक्षा प्रथम श्रेणी में की। वे एक प्रखर शिक्षाविद, कुशल प्रशासक, मृदु भाषी एवं मानवीय गुणों से भरपूर एक लोकप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे।

सेवा निवृत्त होने के बाद सामाजिक कार्यों में लगे रहे

सन् 1966 में गया कॉलेज गया में राजनीति शास्त्र के प्राध्यापक के रूप नियुक्त हुए तथा 1988 से मगध विश्व विद्यालय में प्राचार्य के रूप में अपनी सेवा प्रदान की। 2003 में अपनी सेवा निवृत्ति से पूर्व वे गया कॉलेज गया, नालंदा कॉलेज बिहार शरीफ, एस एन सिन्हा महाविद्यालय, औरंगाबाद तथा जवाहर लाल महाविद्यालय, डेहरी ऑन सोन में प्राचार्य के पद पर रहे थे। सेवा निवृत्ति के पश्चात वे लगभग 23 वर्षों तक सामाजिक, शैक्षणिक और आध्यात्मिक कार्यों में लगे रहे।

शोध की सर्वत्र प्रशंसा, किये गए सम्मानित

उनका शोध ग्रंथ - भारत में नगर विकास की सर्वत्र प्रशंसा हुई। उनके निर्देशन में 39 शोधार्थी नें पी एएच डी की उपाधि प्राप्त की। सफल शिक्षक होने पर रोटरी क्लब, पटना, लायंस क्लब, पटना एवं बिहार सरकार के द्वारा सम्मानित किए गए हैं। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गये हैं।

उनके बड़े पुत्र डॉ अनिल कुमार, कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स में प्राध्यापक के पद पर, उनकी बड़ी बहू डॉ रूबी, अपर आयुक्त, निःशक्तता, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार, उनके छोटे बेटे मनीष यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में वरीय प्रबंधक, उनकी छोटी बहू निधि, बेटी डॉ मणि राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राध्यापक एवं दामाद विवेक नाबार्ड में सहायक महा प्रबंधक के पद पर आसीन हैं।

शोक सभा में रामेश्वर महा विद्यालय के प्राचार्य डॉ व्यास नंदन शास्त्री, पूर्व विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान विभाग प्रो. जीवनेश्वर प्रसाद सिंह, प्रो उमेश प्रसाद सिंह, राजनीति शास्त्र विभाग, प्रो उमशंकर प्रसाद सिंह, रामेश्वर महा विद्यालय, प्रो विनोद प्रसाद सिंह, प्रो गौड़ी शंकर प्रसाद सिंह, राम बाबू शाही, समाजसेवी, मनोज कुमार सिंह, प्रो विनोद कुमार सिंह, उमेश सिंह, कामेश्वर नारायण सिंह, रणधीर सिंह, सुबोध सिंह, दीपू सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, ई पंकज कुमार सिंह, बैंक अधिकारी पवन कुमार सिंह राम प्रवेश सिंह आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related Post