Tuesday, May 21 2024

मुजफ्फरपुर के कटरा में पूर्व पैक्स अध्यक्ष को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला, दारोगा सहित आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल

FIRSTLOOK BIHAR 00:35 AM बिहार

बाद में आरोपित की मां, पत्नी, पुत्री व पुत्रवधु को घर से उठा थाना ले आई पुलिस

कटरा ( मुजफ्फरपुर ) : मुजफ्फरपुर के कटरा थाना पुलिस जब आरोपित को पकड़ने के क्रम में पिटाई खा कर वापस लौट गयी तो दुबारा पूरी तैयारी में आरोपित के घर जाकर उसकी वृद्ध मां के साथ पत्नी, पुत्री व पुत्रवधु को घर से उठाकर थाना ले आई। यह घटना गुरुवार के रोज घटित हुई है।

बताया जाता है कि गुरुवार को कटरा थाना पुलिस क्षेत्र के उफरौली गांव में   पूर्व पैक्स अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची। जहां उपेंद्र सिंह के परिजन व समर्थकों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें दारोगा शमशेर  आलम  जमादार बच्चन सिंह सहित अन्य चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायल दारोगा, जमादार व पुलिस जवानों को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया जा रहा है।

थानाध्यक्ष ललित कुमार ने कहा कि दारोगा   शमशेर आलम पुलिस बल के साथ  तीन मामलों के आरोपी उपेन्द्र सिंह को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर पहुंचे। जहां उनके परिजनों ने पुलिस पर लाठी डंडा  व रोड़ा से हमला कर दिया। जिसमें दारोगा, जमादार सहित अन्य पुलिस बल घायल हो गए। जिसे स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया।

घटना की सूचना पाकर अतिरिक्त  पुलिस बल को भेजकर पुलिस पर हमला के आरोप में   आरोपी  के पत्नी  केवला देवी, माँ उर्मिला देवी, पुत्री दीपमाला व पुत्र वधु रिंकी कुमारी को गिरफ्तार कर  पुछताछ शुरू कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पूछताछ के पश्चात गिरफ्तार  दोषी आरोपी  को जेल भेज दिया जाएगा।

Related Post