Tuesday, May 21 2024

बिहार के फारबिसगंज में हाईवे पर हथियार के बल पर अपराधियों ने वाहन लूटा

FIRSTLOOK BIHAR 00:01 AM बिहार

फारबिसगंज(अररिया) : बिहार के फारबिसगंज के रामपुर भजनपुर ओवरब्रिज के समीप हाईवे पर गुरुवार को हथियारों से लैस अपराधियों ने ठाकुरगंज से सीतामढ़ी जा रही क्विट वाहन के चालक को फारबिसगंज ओवरब्रिज हाइवे पर हथियार के बल पर रोककर वाहन लूट लिया और चालक को बंधक बना लिया। अपराधियों ने लुटे गए वाहन के साथ बंधक चालक को नरपतगंज थाना क्षेत्र के नाथपुर नीलम धर्मकांटा के समीप में ले जाकर छोड़ दिया और फरार हो गए। घटना की जानकारी वाहन चालक ने नाथपुर में स्थानीय लोगों को दी। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी मिली। घटना के संदर्भ में वाहन चालक अमरजीत राय पिता बैजू शंकर राय गलगलिया निवासी ने बताया कि वह क्विट वाहन संख्या डब्लू बी 74 एक्यू 6998 को ठाकुरगंज से लेकर सीतामढ़ी अपने मालिक की पत्नी व बच्चों को लाने जा रहा था। इसी बीच फारबिसगंज रामपुर ओवरब्रिज के समीप दो की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने उसे वाहन रोकने का इशारा किया। वाहन रुकते ही दोनों अपराधियों ने हथियार के बल पर उसके साथ मारपीट करते हुए पिस्टल सटाकर उसके हाथ पैर बांध दिए और बंधक बना लिया। अपराधियों ने पिस्टल के बट से प्रहार किया जिससे वह घायल भी हो गया। अपराधी उसे लेकर नरपतगंज थाना क्षेत्र के नाथपुर लाए जहां उसे बांधकर छोड़ते हुए फरार हो गए। इधर जानकारी मिलते ही डीएसपी राम पुकार सिंह, फारबिसगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु, नरपतगंज थानाध्यक्ष एम हैदरी, पुलिस बल के साथ अपराधियों के सुराग में जुट गए है। पुलिस के द्वारा घटनास्थल व धर्मकांटा के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

फारबिसगंज डीएसपी रामपुकार सिंह ने बताया की वाहन को रोककर अपराधी उसमें बैठ गए और चालक को नरपतगंज थाना क्षेत्र में ले जाकर छोड़ा है। फारबिसगंज में प्राथमिकीख दर्ज की जाएगी। घटना की हर पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। डीएसपी ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी सघन अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा।

Related Post