Tuesday, May 21 2024

बाजपट्टी में गैस लीक होने से लगी आग, एक युवक समेत आठ बच्चे झुलसे

FIRSTLOOK BIHAR 04:49 AM बिहार

घटना थाना क्षेत्र के नरहा कला गांव की, सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

बाजपट्टी (सीतामढ़ी) : गांव में श्राद्धकर्म के भोज में रसोई गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो गया। थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहा गांव में इस हादसे में एक युवक समेत आठ बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने सभी का इलाज किया। चिकित्सक ने बताया कि सभी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल स्थिति सामान्य है। सभी को अस्पताल में भर्ती रखा गया है। किसी की स्थिति गंभीर बिगड़ी तो सदर अस्पताल भेजा जाएगा। सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी भोगेंद्र यादव पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। घायलों और उनके परिजनों से हालचाल लिया। घायलाें में नरहा कला गांव निवासी राधेश्याम राय (32), रौशनी कुमारी (5), अरविंद कुमार (6), सुलेखा कुमारी(7), गनिता कुमारी (11), रवि किशन (13), अर्जुन कुमार(15), विवेक कुमार (10) शामिल हैं।

भोज में रसोई गैस लीक होने से लगी आग

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह श्राद्धकर्म का भोज बन रहा था। इसी दौरान रसोई गैस लीक करने लगा और उसमें आग पकड़ बैठी। आसपास बैठे बच्चे आग की चपेट में आकर झुलस गए। ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर तुरंत काबू पा लिया। अन्यथा हालात काफी भयवाह हो सकता था।

Related Post