Monday, May 20 2024

नहीं रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह

FIRSTLOOK BIHAR 04:52 AM खास खबर

भाजपा के दिग्गज व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह नहीं रहे। 89वर्षीय कल्याण सिंह शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में अंतिम सांसें ली। वे पिछले चार जुलाई से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों के अनुसार सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर होने के कारण उनका निधन हुआ है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ही अपना गोरखपुर दौरा रद्द कर कल्याण सिंह को देखने के लिये अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार उन्हें क्रिटिकल केयर आईसीयू में रखा गया था। संस्थान के क्रिटिकल केयर, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, इंडोक्राइनोलॉजी सहित विभिन्न विभागों के प्रोफेसरों की टीम उनके इलाज में लगी हुई थी। वह कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे। दो दिन से उनकी हालत ज्यादा गंभीर हो गई थी। शुक्रवार को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें देखने अस्पपताल पहुंचे थे। शनिवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर एसजीपीजीआई गए थे।

Related Post