Tuesday, May 21 2024

वैशाली के गोरौल में छेड़खानी का विरोध करने पर चाकूबाजी

FIRSTLOOK BIHAR 23:17 PM बिहार

लड़की के साथ ही परिवार के 7 सदस्यों को किया जख्मी

हाजीपुर : वैशाली जिले के गोरौल थाना अंतर्गत नाबालिग लड़की से छेड़खानी का विरोध करने पर पीड़ित लड़की के साथ परिवार के सात सदस्यों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। वहीं घटना के बाद घायल पीड़ित लड़की के साथ उसके सभी परिजनो को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में गांव के ही छह लोगों पर चाकू मारकर घायल करने का आरोप है।

पीड़ित लड़की ने बताया कि जब वह घर में अकेली थी उसी दौरान आरोपित बिट्टू पासवान अपने कुछ दोस्तों के साथ घर पहुंचा और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इतना ही नहीं उसे जबरन उठाने की कोशिश भी की। इसी दौरान जब लोगों ने विरोध किया तो आरोपितों में एक एक कर उसके साथ उसके भाई और उसके पिता समेत परिवार के साथ लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में सभी घायल हो गए। पीड़ित लड़की की मां के मुताबिक आरोपितों में पिस्टल से जान से मारने की भी कोशिश की। फिलहाल सभी को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और जो भी आरोपित है उनकी गिरफ्तारी की जाएगी, लेकिन अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Related Post