Friday, May 17 2024

ओला वृष्टि से फसलों को हुआ भारी नुकसान

FIRSTLOOK BIHAR 23:56 PM बिहार

रोह ( नवादा ) : प्रखंड के विभिन्न भागों में वुधवार की संध्या गरज के साथ बारिश हुई। इसके अलावा कई भागों में भारी ओला वृष्टि भी हुई । जिसके कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सिऊर, कुंज, डुमरी, छनौन व भीखमपुर आदि इलाकों में भारी ओला वृष्टि हुई है। जिसके कारण खाशकर सब्जी व तेलहन की फसल को भारी नुकसान हुई है। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ गया है।

दो - दो सौ ग्राम का गिरा ओला

ओला वृष्टि के कारण खेतों व घर का आंगन बर्फ से पट गया। कुंज पंचायत के सरपंच पति सुरेन्द्र पासवान ने बताया कि लगभग दो दो सौ ग्राम का ओला गिरा है। वहीं महर्षि मेंही ध्यानयोग आश्रम धनावां परिसर में भी भारी ओला वृष्टि हुई है।जिसके कारण फुलकोभी व आलू की फसल को नुकसान पहुंचा है। आश्रम संचालक बाबा शांतानंद जी महाराज ने बताया कि बर्फ़बारी से आश्रम परिसर में लगे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

कई इलाकों में सिर्फ गरज के साथ बारिश हुई है। वारिश व ओला वृष्टि के कारण ठंड काफी बढ़ गई है। लोग घरों में दुबक गए हैं। जानवरों को भी परेशानी हो रही है। वहीं गॉंव की गलियां कीचड़मय हो गया है।

Related Post