Friday, May 17 2024

टुकड़े - टुकड़े काट पत्नी की कर दी हत्या, नदी से शव को पुलिस ने किया बरामद

FIRSTLOOK BIHAR 22:48 PM बिहार

बांका : जिले के धोरैया थाने के ताहिरपुर गांव में एक पति ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी रीना देवी की हत्या कर शव को टुकड़े - टुकड़े कर दिया। साथ ही सभी टुकड़े को बोरी में बांधकर गहिरा नदी के किनारे गड्ढा खोदकर गार दिया। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून के निशान पर शव को गढ्ढे से बाहर निकाला है। मृतका के महेशपुर मायके से पहुचे परिजनों ने बताया कि महिला के पति का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था। जिसका विरोध रीना करती थी। इसको लेकर कई बार घर में विवाद पति पत्नी के बीच होते रहता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में भी पति पत्नी में इस बात को लेकर विवाद हुआ था। देवर और भाभी को आपत्तिनजक स्थिति में देखने पर पति हेमंत यादव ने रास्ते से हटाने के लिए पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को छुपाने के लिए गहीरा नदी में दफना दिया।

मृतका के दोनों बच्चों का बुरा हाल है

घटना के बाद सभी लोग फरार है। मृतका के दो बच्चों में पांच साल की बेटी ज्योति और तीन साल का पुत्र अंश का रो रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष महेश राय ने बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई है। हर कोई इस घटना की आलोचना कर रहे है।

Related Post