Monday, May 20 2024

राजद ने जारी किया विधानपरिषद के उम्मीदवारों की सूची, सीपीआई को दिया एक सीट

FIRSTLOOK BIHAR 18:24 PM बिहार

मुजफ्फरपुर से शम्भू सिंह, पूर्वी चंपारण से बब्लू देव, पटना से कार्तिकेय कुमार सहित 21 उम्मीदवारों की सूची जारी

पटना : राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में स्थानीय प्राधिकार से विधानपरिषद के होने वाले चुनाव को लेकर 21 उम्मीदवारों की सूची रविवार को जारी कर दी है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने यह सूची जारी की है। महागठबंधन के अपने साथी दलों में सिर्फ सीपीआई को भागलपुर का सीट दिया है। उसकी भी सूची जगदानंद सिंह ने ही जारी की है।जगदानंद सिंह ने जारी सूची के पत्र में कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से परामर्शानुसार एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की ओर से स्थानीय प्राधिकार के द्वारा होने वाले निर्वाचन के लिए निम्न महानुभावाओं को राष्ट्रीय जनता दल के तरफ से उम्मीदवार घोषित किया जाता है।

ये हैं राजद के उम्मीदवार

1 - पटना - कार्तिकेय कुमार
2 - भोजपुर - बक्सर - अनिल सम्राट
3 - गया - रिंकू यादव
4 - नालंदा - वीरमनी कुमार उर्फ बीरन यादव
5 - रोहतास ( कैमूर ) - कृष्ण सिंह
6 - औरंगाबाद - अनुज सिंह
7 - सारण ( छपरा) - सुधांशु रंजन पांडेय
8 - सीवान - विनोद जायसवाल
9 - दरभंगा - उदय शंकर यादव
10 - पूर्वी चंपारण- राजेश कुमार रौशन उर्फ बब्लू देव
11 - पश्चिमी चम्पारण - सौरव कुमार
12 - मुजफ्फरपुर - शम्भू सिंह
13 - वैशाली ( हाजीपुर ) - सुबोध राय
14 - सीतामढ़ी, शिवहर - कब्बू खिरहर
15 - मुंगेर, जमुई, लखीसराय - अजय सिंह
16 - कटिहार - कुंदन कुमार
17 - सहरसा, मधेपुरा - डाॅ अजय सिंह
18 - मधुबनी - मेराज आलम
19 - गोपालगंज - दिलीप सिंह
20 - बेगूसराय, खगड़िया - मनोहर यादव
21 - भागलपुर ( सीपीआई) - संजय यादव

Related Post