Friday, May 17 2024

अफगानिस्तान में भूकंप से 900 से अधिक लोगों की मौत , 1000 से ज्यादा घायल

FIRSTLOOK BIHAR 23:50 PM अंतरराष्ट्रीय

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 06.01 मापी गई।

भूकंप ने अफगानिस्तान में भयंकर तबाही मचाई है। देर रात आए भूकंप में 900 से अधिक लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही है और 1000 से अधिक लोगों के जख्मी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह दावा आपदा प्रबंधन विभाग के डिप्टी मिनिस्टर मौलवी शरफुद्दीन ने किया है। इससे पहले 250 से अधिक लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही थी। भूकंप का यह झटका पाकिस्तान में भी महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 06.01 मापी गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के दक्षिण पूर्व में था। जानकारों के मुताबिक भूकंप की वजह से अफगानिस्तान में अबतक 900 से अधिक लोगों की मौत हुई है। वहीं 1000 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं यह भूकंप पक्तिका और खोस्त प्रांत में आया था।

भूकंप की अधिकमत तीव्रता अब तक तय नहीं हो पाई है। हालांकि रिक्टर स्केल पर 07.00 या उससे अधिक की तीव्रता वाले भूकंप को सामान्य से खतरनाक माना जाता है। अफगानिस्तान में आया भूकंप इससे कुछ ही कम तीव्रता वाला था।

पाकिस्तान में भी झटके

उधर पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक भूकंप के झटके इस्लामाबाद समेत कई शहरों में भी महसूस किए गए। सोशल मीडिया पर भी लोग भूकंप की बातें कर रहे हैं। लोगों ने लिखा कि भूकंप का यह झटका कुछ सेकेंड तक के लिए महसूस किया गया था। लेकिन इसकी वजह से लोग डरकर इधर - उधर भागने लगे थे। इससे पहले बीते शुक्रवार को भी पाकिस्तान में भूकंप आया था। तब इस्लामाबाद , पेशावर , रावलपिंडी , मुल्तान आदि शहरों में इसके झटके महसूस किए गए थे।

सर्वविदित है कि धरती के अंदर 07 प्लेट्स ऐसी होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। सम्बंधित प्लेट्स जिन जगहों पर ज्यादा टकराती हैं , उसे फॉल्ट लाइन जोन कहा जाता है। बार - बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब प्रेशर ज्यादा बनने लगता है तो प्लेट्स टूटने लगती है। इनके टूटने के कारण अंदर की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती है। इसी उथल - पुथल की वजह से भूकंप आता है।

Related Post