Tuesday, May 21 2024

भोजपुर : भूमि विवाद में मां-बेटे को गोली मारी

FIRSTLOOK BIHAR 23:19 PM बिहार

आरा: बिहार के भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव में बुधवार की दोपहर हथियारबंद लोगों ने छत पर चढ़कर मां-बेटे को गोली मार दी। जख्मी मां-बेटे का इलाज सदर अस्पताल ,आरा में कराया जा रहा है। घायलों में रास सिंघासन सिंह के 22 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार और 56 वर्षीया पत्नी आशा देवी को शामिल है। इसमें आशा देवी की हालत गंभीर है। घटना में अपने ही चाचा और चचेरे भाइयों पर गोली चलाने का आरोप है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

दो भाइयों के बीच पूर्व से चला आ रहा विवाद

पोसवा गांव निवासी सिंघासन सिंह और श्री राम सिंह, दोनों भाइयों में जमीन को लेकर दो साल से विवाद चला आ रहा है। बुधवार की दोपहर अचानक विवाद ने तुल पकड़ लिया। नोंकझोंक के बाद झड़प हो गई। मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। आरोप है कि आरोपितों ने छत पर चढ़कर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में सिंघासन सिंह की पत्नी आशा देवी तथा उनके पुत्र रिजीव सिंह को गोली लग गई। इसके बाद गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर गड़हनी पुलिस भी वहां पहुंच गई।

अगिआंव से लाया गया सदर अस्पताल

इधर, मां-बेटे को गोली लगने के बाद पहले इलाज के लिए अगिआंव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।बाद में स्थिति को देखकर डाक्टर ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा रेफर कर दिया। यहां लाए जाने के बाद महिला की हालत गंभीर बताई गई। बाद में डाक्टर ने रेफर कर दिया।

Related Post