पूर्व मध्य रेल के कुल 57 स्टेशन शामिल
हाजीपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रविवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 24,470 करोड़ रुपये की लागत से देश भर के 508 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया गया इनमें बिहार के 49 स्टेशन शामिल हैं जिनके पुनर्विकास पर कुल 2584 करोड़ रुपए की लागत आएगी
इस अवसर पर रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल, कोयला एवं खान राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे एवं रेल एवं वस्त्र राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना जरदोश व रेलवे बोर्ड के उच्चाधिकारीगण जुड़े हुए थे
यह जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी
वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि भारतीय रेल आधुनिकीकरण की दिशा में और भारत सरकार के न्यू इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है देशभर में रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय प्रतिष्ठानों के रूप में विकसित करने का काम तेजी से किया जा रहा है
भारत सरकार द्वारा शुरू की गई अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 1309 रेलवे स्टेशनों का अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास किया जा रहा है भारतीय विविधता की भव्यता को प्रदर्शित करते हुए इन पुनर्विकसित स्टेशनों पर नई अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ मौजूदा सुविधाओं का उन्नयन किया जाएगा
किन राज्यों में कितना स्टेशन
आज जिन 508 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी गयी वो देश के 27 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में स्थित हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश में 55, राजस्थान में 55, बिहार में 49, महाराष्ट्र में 44, पश्चिम बंगाल में 37, मध्य प्रदेश में 34, असम में 32, ओडिशा में 25, पंजाब में 22, गुजरात में 21, तेलंगाना में 21, झारखंड में 20, आंध्र प्रदेश में 18, तमिलनाडु में 18, हरियाणा में 15, कर्नाटक में 13 स्टेशन शामिल हैं
पूर्व मध्य रेल के 57 स्टेशन
इस योजना के तहत आज पूर्व मध्य रेल के कुल 57 स्टेशनों विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में पुनर्विकास का शिलान्यास किया गया इनमें सोनपुर मंडल के 10, समस्तीपुर मंडल के 12, दानापुर मंडल के 13, धनबाद के मंडल के 15 एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के 07 स्टेशन शामिल हैं इन 57 स्टेशनों के पुनर्विकास पर लगभग 2819 करोड़ की लागत आएगी
इस अवसर पर मुजफ्फरपुर स्टेशन पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में बिहार के महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद, पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा एवं सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे
इसके साथ ही पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों पर आयोजित कार्यक्रम में लखमिनिया एवं सलौना स्टेशन पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह, आरा स्टेशन पर बिजली, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह, हाजीपुर स्टेशन पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस, चंदौली मझवार स्टेशन पर भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय, चोपन स्टेशन पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेट्रोलियम एवं प्रकृति गैस तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी, डुमरांव स्टेशन पर उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, दलसिंहसराय स्टेशन पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, कोडरमा स्टेशन पर शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, रेणूकुट स्टेशन पर उत्तर प्रदेश के सामाजिक कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, चन्द्रपुरा स्टेशन पर झारखंड के उत्पाद शुल्क एवं निषेध मंत्री बेबी देवी, सीतामढ़ी स्टेशन पर बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर सहित स्थानीय सांसद एवं विधायक उपस्थित थे सभी कार्यक्रम स्थलों पर स्थानीय प्रतिनिधि, पद्म आवार्डी, स्वतंत्रता सेनानी, स्कूली बच्चे सहित बड़ी संख्या में जनमानस उपस्थित थे
विदित हो कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं में अनावश्यक संरचनाओं को हटाकर रेलवे स्टेशनों तक सुगम पहुंच, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, बेहतर कॉनकोर्स एरिया, उन्नत पार्किंग, दिव्यांगजन अनुकूल बुनियादी ढांचा एवं हरित ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण अनुकूल भवन आदि शामिल हैं
स्टेशन डिज़ाइन में इन बिंदुओं का विशेष ध्यान रखा गया है
• स्टेशनों का सिटी सेंटर के रूप में विकास
• शहर के दोनों तरफ प्रवेश/निकास द्वार
• स्टेशन भवनों का सुधार/पुनर्विकास
• अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं का प्रावधान
• यात्री आवागमन हेतु सुगम व्यवस्था
• यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर तरीके से डिज़ाइन किए गए साइनेज बोर्ड
• रेलवे भूमि एवं परिसंपत्तियों का समुचित सदुपयोग का प्रावधान
• स्थानीय कला और संस्कृति को प्राथमिकता
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा, सुगमता व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार स्टेशन भवन, प्रवेश एवं निकास द्वार, फुटओवर ब्रिज, कॉनकोर्स, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, दिव्यांग सुविधाओं, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था, पहुंच पथ, संकेत एवं निर्देश बोर्ड, ट्रेन डिस्प्ले और उद्घोषणा प्रणाली, सौंदर्यीकरण आदि से जुड़े आवश्यक विकास कार्य किए जाएंगे
पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के अम़त भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास का मंडलवार विवरण निम्नानुसार है -
1. दानापुर मंडल - दानापुर मंडल के आरा स्टेशन का 27.89 करोड़ रुपए, बिहिया स्टेशन का 23.13 करोड़ रुपए, रघुनाथपुर स्टेशन का 20.50 करोड़ रुपए, डुमराव स्टेशन का 17.13 करोड़ रुपए, दिलदारनगर स्टेशन का 21.16 करोड़ रुपए, जमुई स्टेशन का 23.36 करोड़ रुपए, जहानाबाद स्टेशन का 22.93 करोड़ रुपए, राजगीर स्टेशन का 21.20 करोड़ रुपए, बिहार शरीफ स्टेशन का 18.84 करोड़ रुपए, फतुहा स्टेशन का 32.73 करोड़ रुपए, बाढ़ स्टेशन का 23.38 करोड़ रुपए, बख्तियारपुर स्टेशन का 23.20 करोड़ रुपए तथा तरेगना स्टेशन का 19.23 करोड़ रुपए की लागत से पुनिर्विकास कार्य किया जाना है