यातायात अनुशासन सख्त: 155 वाहनों की जांच, ₹62,500 का जुर्माना; 12 माह में 521 वाहन चालक से ₹1353509 जुर्माना की हुई वसुली जाम-मुक्त मुजफ्फरपुर की तैयारी: ई-रिक्शा रूट निर्धारण व वेंडिंग जोन के लिए उच्च स्तरीय कमिटी गठित मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर शहरी क्षेत्र में सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण, अवैध दुकान विस्तार तथा अवैध अस्थायी संरचनाओं के कारण आमजन को लगातार परेशानी एवं जाम की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण हटाओ तथा वाहन चेकिंग का विशेष अभियान चलाया गया यह अभियान जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) तुषार कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा अघोरिया बाजार, बैरिया एवं चांदनी चौक क्षेत्र में संचालित किया गया अभियान के दौरान टीम ने सड़क के किनारे बनाये गये अवैध अतिक्रमणों को चिह्नित कर तत्काल हटाया और दुकानदारों तथा वाहन चालकों पर कार्रवाई भी की
अघोरिया बाजार से चांदनी चौक तक 105 अवैध संरचनाएँ ध्वस्त अभियान के दौरान पाया गया कि अघोरिया बाजार में अधिकांश दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने अवैध रूप से शेड, डिस्प्ले स्टैंड, ठेले–खोंचे और अस्थायी संरचनाएं खड़ी कर रखी थीं, जिससे सड़क संकरी हो गई थी और ट्रैफिक आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा था जिसे हटाया गया
प्रशासनिक निर्देश के बाद की गई कार्रवाई
अघोरिया बाजार में 60 अवैध संरचनाएँ हटाई गईं
बैरिया से चांदनी चौक के बीच 45 अस्थायी संरचनाओं को हटाया गया
साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि पुनः अवैध अतिक्रमण पाया गया तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी
155 वाहनों की जांच, ₹62,500 का जुर्माना
जिलाधिकारी के निर्देश पर वाहन चेकिंग का भी विशेष अभियान चलाया गया इस दौरान कुल 155 वाहनों की जांच की गई मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹62,500 का जुर्माना वसूला गया
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कें आम जनमानस के सुगम , सुचारू और सुरक्षित आवागमन के लिए बनाई जाती हैं, इसलिए उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इससे जाम की समस्या पैदा होती है और आम लोगों को आवाजाही में कठिनाई होती है
मोटर वाहन अधिनियम के कड़े अनुपालन का निर्देश
जिलाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) को निर्देश दिया कि मोटर वाहन अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शहरी क्षेत्रों में लगातार सघन वाहन जांच जारी रखें उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन सड़क दुर्घटनाओं की मुख्य वजह है
इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी कुमार सत्येंद्र ने कहा कि 12 महीनों में 8419 वाहनों की जांच की गई
इसमें 521 वाहन चालक बिना हेलमेट के पकड़े गए
जिससे कुल ₹13,53,509 का जुर्माना मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत वसूला गया
इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि आगे भी इसी तरह कठोर अभियान चलाते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा
जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने आम लोगों और वाहन चालकों को जागरूक करते हुए कहा—
-वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल बिल्कुल न करें
-सेल्फी लेना या वीडियो बनाना दुर्घटना का आम कारण बनता है, इससे बचें
-दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट तथा चारपहिया वाहनों के लिए सीट बेल्ट अनिवार्य है
-ओवर स्पीड और ओवरलोडिंग किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्य कर रहा है
जाम और अतिक्रमण से मुक्ति के लिए उच्च स्तरीय कमिटी का गठन
मुजफ्फरपुर शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव, ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा की अव्यवस्थित पार्किंग तथा रुक-रुक कर चलने की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक
सुशील कुमार ने संयुक्त आदेश जारी कर एक उच्च स्तरीय कमिटी का गठन किया है
कमिटी की अध्यक्षता नगर आयुक्त करेंगे सदस्य के रूप में—
नगर पुलिस अधीक्षक
जिला परिवहन पदाधिकारी,
अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी),
पुलिस उपाधीक्षक (यातायात)
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (शहरी वन एवं शहरी टू)
कमिटी को निर्देश दिया गया है कि—
-शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या के समाधान हेतु ई–रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा के रूट निर्धारण पर कार्य करें
-आवश्यकतानुसार वेंडिंग जोन तय करें ताकि सड़क पर अनावश्यक ठहराव न हो