मुजफ्फरपुर : ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेन्ट, मुजफ्फरपुर में केन्द्रीय बजट-2026-27 के प्रस्तुतीकरण के अवलोकन का आयोजन किया गया बिहार विधान सभा प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष-सह-पूर्व मंत्री, बिहार सरकार नीतीश मिश्रा
, डॉ. मनीष कुमार, कुलसचिव डॉ. कुमार शरतेन्दु शेखर, मैनेजमेन्ट संकाय के विभागाध्यक्ष डा. श्याम आनन्द झा. आई.टी. संकाय के अध्यक्ष डॉ आई. बी. लाल, सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी और महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने एक साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट को देखा एवं इसकी समीक्षा की गई
बजट प्रस्तुतीकरण के उपरांत नीतीश मिश्रा , शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने केन्द्रीय बजट के मुख्य बिन्दुओं पर प्रकाश डाला, जिनमें (1) शिक्षा के लिए बजट आवंटन (2) कर नीतियों में सुधार (3) आर्थिक विकास (4) तकनीकी विकास (5) ए.आई. के क्षेत्र में निवेश (6) छात्र कौशल विकास (7) रोजगार योजना में सुधार (8) आयुर्वेदिक दवाओं के क्षेत्र में निवेश (9) पशु चिकित्सा को बढ़ावा (10) प्राचीन चिकित्सा को बढ़ावा (11) एम.एस.एम.ई. के साथ-साथ हस्तकला में निवेश (12) खेलो इण्डिया मिशन (13) ए.बी.जी.सी. सेक्टर (14) ईज ऑफ लिविंग इन्डेक्स सहित सभी बिन्दुओं के प्रभावों पर विस्तृत चर्चा की गई
अंत में उपस्थित सभीजनों ने भारत सरकार के विकासोन्मुखी केन्द्रीय बजट की प्रशंसा की और केन्द्रीय मंत्रिमण्डल का आभर व्यक्त किया तथा यह निष्कर्ष निकला कि भारत ने अपने सुदृढ़ प्राचीन ज्ञान को संभालने एवं अग्रसारित करने हेतु अपनी धरोहरों को पुनर्जीवित करने की दिशा में अपना कदम बढ़ा दिया है और 2047 के विकसित भारत मिशन की ओर तीव्रगति से बढ़ने का संकल्प लिया है