Tuesday, May 19 2026

जन भागीदारी–सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान के तहत भगवानपुर पंचायत में विशेष कार्यक्रम 18 मई से

FIRSTLOOK BIHAR 03:58 AM खास खबर

मुजफ्फरपुर : जिले के मुशहरी प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के अनुसूचित जनजाति परिवारों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जन भागीदारी–सबसे दूर, सबसे पहले कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाया जाएगा यह अभियान भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय तथा बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जाएगा

इस संबंध में जिला कल्याण पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे चिन्हित जनजातीय परिवारों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है, जो अब तक विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए हैं



सरकार की मंशा है कि समाज के सबसे दूरस्थ एवं जरूरतमंद तबकों को प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं से जोड़ा जाए



इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ 18 मई 2026 को जिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अभियान से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मियों एवं विकास मित्रों को आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो और लाभार्थियों तक सुविधाएं समय पर पहुंच सकें

इस अभियान के तहत 19 मई 2026 से 25 जून 2026 तक चिन्हित जनजातीय टोलों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा ये शिविर मुशहरी प्रखंड स्थित पंचायत भवन, भगवानपुर में लगाए जाएंगे शिविरों के संचालन की जिम्मेदारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं विकास मित्रों को सौंपी गई है इन शिविरों के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे विशेष रूप से आवास योजना, आधार कार्ड से संबंधित समस्याओं का समाधान, पेयजल आपूर्ति, विद्युत कनेक्शन, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं से वंचित परिवारों को चिह्नित कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, ताकि लाभार्थियों को अनावश्यक कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े जिलाधिकारी ने डीडब्लुओ को निर्देश दिया है कि शिविरों में पर्याप्त संख्या में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निष्पादन करें

अभियान के दौरान चिन्हित जनजातीय टोलों में चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा इन शिविरों में स्वास्थ्य जांच, प्राथमिक उपचार तथा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी साथ ही लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को भी मौके पर प्राप्त किया जाएगा, ताकि उनका शीघ्र समाधान कराया जा सके इस विशेष अभियान से अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ-साथ उन्हें योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ भी प्राप्त होगा

जिलाधिकारी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें तथा अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को शिविर तक पहुंचने के लिए प्रेरित करें सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और इसी उद्देश्य को लेकर यह विशेष कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है

Related Post