Saturday, July 06 2024

बीडीओ के पिता ने गोली मारकर की आत्महत्या

FIRSTLOOK BIHAR 23:07 PM बिहार

करगहर ( रोहतास ) : बिहार के रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में सोमवार को एक वृद्ध ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक 65 वर्षीय शंकर सिंह कुशवाहा बक्सर प्रखंड के बीडीओ अजय सिंह के पिता बताए जाते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।

लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर कर ली आत्महत्या

थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बक्सर जिले के सेमरी प्रखंड के बीडीओ अजय सिंह के 65 वर्षीय पिता शंकर सिंह कुशवाहा कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। उनका इलाज रांची में चल रहा था। सोमवार को वे शौचालय में अपने घर के लाइसेंसी दोनाली बंदूक से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनते ही परिवार के लोग शौचालय की ओर दौड़े तो देखें कि खून से लथपथ होकर कुशवाहा छटपटा रहे हैं। जब तक लोग घटना के संबंध में समझ पाते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया तथा अंत्य परीक्षण के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के पुत्र अशोक सिंह ने बताया कि इधर कई दिनों से उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। मृतक के दूसरे पुत्र अभय सिंह केरल में वैज्ञानिक के रूप में पदस्थापित बताए जाते हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

Related Post