मुजफ्फरपुर : लोक चेतना दल के जिला महासचिव आनंद कुमार झा के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के ऊपर मुजफ्फरपुर के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पश्चिमी की अदालत में परिवाद दायर किया है। जिसमें आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एक सभा को संबोधित करते हुए सतनारायण भगवान को गाली दिये साथ ही ब्राह्मण समाज को गाली देकर जातीय उन्माद, सामाजिक एकजुटता को नुकसान पहुंचाया एवं बाद में माफी मांगने के क्रम में कहां की मैंने ब्राह्मणों को नहीं अपने लोगों को गाली दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने ही जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनवाया था। अभी भी उनके साथ हैं।