Thursday, April 23 2026

जनवरी –2026 की राजस्व रैंकिंग में सीतामढ़ी का उत्कृष्ट प्रदर्शन

FIRSTLOOK BIHAR 04:09 AM बिहार

सीतामढ़ी जिला को राज्य में तीसरा स्थान, ADM—राजस्व चौथे स्थान पर एवं बेलसंड डीसीएलआर को प्रथम प्रथम स्थान

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार द्वारा जनवरी— 2026 माह की राज्यस्तरीय रैंकिंग जारी की गई है, जिसमें राजस्व संबंधित कार्यों के निष्पादन में सीतामढ़ी जिला को उल्लेखनीय एवं अप्रत्याशित सफलता प्राप्त हुई है 1. राजस्व कार्य निष्पादन में सीतामढ़ी जिला राज्य में तीसरे स्थान पर जारी जिलावार रैंकिंग में राजस्व संबंधी कार्यों के समग्र निष्पादन के आधार पर सीतामढ़ी जिला को पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है जिले को कुल 78.13 अंक प्राप्त हुए हैं



यह रैंकिंग राज्य के सभी जिलों में निम्नलिखित मानकों के आधार पर जारी की गई है – सुपरविजन ऑफ म्यूटेशन सुपरविजन ऑफ परिमार्जन प्लस अभियान बसेरा–2 आधार सीडिंग स्टेटस अपर समाहर्ता कोर्ट में निष्पादन डीसीएलआर कोर्ट में निष्पादन जिलाधिकारी न्यायालय में मामलों का निष्पादन तथा अन्य निर्धारित राजस्व मानक



निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रभावी कार्य निष्पादन एवं लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के कारण जिला को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है 2.ADM POP रैंकिंग में अपर समाहर्ता (राजस्व) को राज्य में चौथा स्थान ADM POP (Performance on Objective Parameter) रैंकिंग में सीतामढ़ी के अपर समाहर्ता (राजस्व)संजीव कुमार को 72.32 अंक के साथ पूरे राज्य में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है यह उपलब्धि सुपरविजन ऑफ म्यूटेशन, सुपरविजन ऑफ परिमार्जन प्लस, अंचल अधिकारी कार्यालयों का निरीक्षण, अभियान बसेरा–2, म्यूटेशन रिवीजन, जमाबंदी कलेक्शन तथा अन्य राजस्व कार्यों में अपेक्षित एवं प्रभावी प्रदर्शन के कारण संभव हो सकी है 3– बेलसंड के भूमि सुधार उप समाहर्ता वंदना सिंहा को राज्य में प्रथम स्थान जनवरी 2026 की ही POP रैंकिंग में कुल 88.88 अंक प्राप्त कर भूमि सुधार उप समाहर्ता, बेलसंड ,वंदना कुमारी को राजस्व कार्यों के निष्पादन में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है यह उपलब्धि अनुमंडल स्तर पर राजस्व प्रशासन की कार्यकुशलता एवं प्रतिबद्धता को दर्शाती है समाहर्ता सीतामढ़ी , रिची पांडेय ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्व प्रशासन आमजन से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ विभाग है पारदर्शिता, समयबद्धता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करना हमारी प्राथमिकता है यह उपलब्धि राजस्व टीम, अपर समाहर्ता, डीसीएलआर, अंचल अधिकारियों एवं सभी संबंधित कर्मियों के समन्वित एवं सतत प्रयास का परिणाम है आने वाले महीनों में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ कार्यों में और अधिक गति लाई जाएगी तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा

जिला प्रशासन ने इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई दी है तथा भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने का आह्वान किया है

Related Post