Friday, March 06 2026

100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत, अभियान के तहत बाल विवाह मुक्ति रथ को मंत्री राजभूषण चौधरी ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

FIRSTLOOK BIHAR 00:00 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : JUST RIGHTS FOR CHILDREN एवं निर्देश संस्था के सहयोग से 100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह मुक्ति जागरुकता रथ का शुभारंभ मुुजफ्फरपुुर सांसद सह केंद्रीय जल शक्ति मंत्री डॉक्टर राजभूषण चौधरी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया इसकी शुरूआत सिकंदरपुर स्थित मंत्री के आवास से किया गयायह रथ शहर एवं पंचायतो के समुदाय में जनप्रतिनिधि, हितधारक, वि‌द्यालय, मंदिर, मस्जिद, धर्मगुरु इत्यादि जगहों एवं लोगो के समक्ष बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्रचार प्रसार के लिए जागरुकता रथ को रवाना किया गया, यह अभियान पंचायत में समुदाय के बिच लोगो को वाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूक करने का कार्य करेंगी



निर्देश संस्था जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन कार्यक्रम का सहयोगी पार्टनर के रूप में मुजफ्फरपुर जिला में बाल विवाह एवं बाल तस्करी जैसे गंभीर मु‌द्दों पर कार्य कर रही हैं



आज के कार्यक्रम में निर्देश संस्था के कार्यक्रम निदेशक बिनोद कुमार, टीम लीडर पिंकी देवी, रम्भा सिंह. सीमा सिंह. एवं निर्देश संस्था के सभी कार्यकर्तायों ने भाग लिया



Related Post