मुजफ्फरपुर : देश के वरिष्ठ किसान-मजदूर नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की 77वीं पुण्यतिथि पर मुजफ्फरपुर के रेड क्रॉस सोसाइटी सभागार में भव्य समारोह का आयोजन किया गया भीषण गर्मी के बावजूद हजारों की संख्या में किसान-मजदूर, बुद्धिजीवी, शिक्षाविद और कार्यकर्ता उपस्थित रहे
दीप प्रज्वलन से हुआ उद्घाटन
समारोह का उद्घाटन संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, भारत सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद, बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, विधायक बेबी कुमारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक अनिल ठाकुर, उदय शंकर सिंह, रंगीश ठाकुर, भाजपा नेता विवेक कुमार, प्रोफेसर अरुण कुमार, कवि संजय पंकज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया
मोदफलपुर नामकरण का आग्रह
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा, स्वामी सहजानंद आदि गुरु शंकराचार्य परंपरा के संत थे, लेकिन समाज-राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में भी आहुति डाली
जंगलराज की समाप्ति के लिए स्वामी सहजानंद सरस्वती के वंशजों ने बड़ा संघर्ष किया महिलाओं का सुहाग उजड़ा, घर तबाह हुए जिस तरह इलाहाबाद प्रयागराज बना, उसी तरह मुजफ्फरपुर का असली नाम मोदपुर था मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से आग्रह है कि मुजफ्फरपुर का नाम मोदफलपुर किया जाए
बिहता एयरपोर्ट और कृषि विवि के नामकरण की मांग
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा, हम सहजानंद के वंशज हैं जंगलराज से मुक्ति के संघर्ष में हमारे घर की कुर्बानी दी गई केंद्र के जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी से आग्रह है कि PM नरेंद्र मोदी से बिहटा एयरपोर्ट का नाम स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर और देश में कृषि विश्वविद्यालय उनके नाम पर बनाने का आग्रह करें मोदी के नेतृत्व में भारत महाशक्ति बनने की ओर है रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हमारे घर की औरतों के माँग का सिंदूर उजड़ा है बिहार से जंगलराज को ख़त्म करने में
किसान-मजदूर के मसीहा थे सहजानंद
डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद बोले, स्वामी सहजानंद स्वतंत्रता सेनानी, संत, लेखक और क्रांतिकारी थे उनके रास्ते पर चलना चाहिए बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के कैबिनेट मंत्री
केदार गुप्ता ने कहा, राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार किसान-मजदूर हित में काम कर रही है
RSS प्रचारक अनिल ठाकुर ने कहा, UP की धरती पर अवतरित सहजानंद ने बिहार को किसान-मजदूर आंदोलन का केंद्र बनाया वे सामाजिक न्याय के पुरोधा थे उन्होंने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती ने स्वतंत्रता आंदोलन में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित की तथा छोटे किसानों की दशा और दिशा सुधारने के लिए आजीवन संघर्ष किया उन्होंने कहा कि स्वामीजी एक योद्धा संन्यासी थे
अंतिम व्यक्ति के हित में कार्य करने के कारण कई लोग उन्हें वामपंथी भी कहते थे, लेकिन उनका उद्देश्य समाज के सबसे कमजोर वर्ग का उत्थान करना था!
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि कृषि में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग को कम करते हुए जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं कृषि-उन्मुख एवं किसान हितैषी हों, ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो और खेती टिकाऊ एवं लाभकारी बन सके
भारत रत्न की मांग
कार्यक्रम संयोजक रंगीश ठाकुर ने केंद्र सरकार से स्वामी सहजानंद सरस्वती को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की उन्होंने कहा, किसान-मजदूर के लिए उनका संघर्ष अमर है देश उन्हें भूल नहीं सकता