इसी क्रम में मंगलवार को समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में जिलाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर 15 जुलाई को होने वाले वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई
बैठक में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार सहित शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे, जबकि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े
जिले के बाजपट्टी, बोखरा, चोरौत, मेजरगंज, नानपुर, परसौनी, रुन्नीसैदपुर, सोनबरसा एवं सुप्पी प्रखंडों में स्थापित इन राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक स्तर की पढ़ाई संचालित की जाएगी इसके लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं शैक्षणिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं
15 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन (वर्चुअल मोड) से इन सभी नव स्थापित राजकीय महाविद्यालयों का एक साथ शुभारंभ करेंगे
बैठक में जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने कहा कि इन महाविद्यालयों के संचालन से जिले के हजारों विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा अब उन्हें स्नातक शिक्षा के लिए दूर-दराज़ के शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा इससे समय और धन दोनों की बचत होगी, वहीं छात्राएं भी अपने घर के निकट सुरक्षित वातावरण में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी
उन्होंने कहा, यह पहल केवल नए महाविद्यालयों की स्थापना भर नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है इससे शिक्षा का दायरा प्रखंड स्तर से आगे गांवों तक मजबूत होगा तथा स्थानीय युवाओं को बेहतर भविष्य गढ़ने का अवसर मिलेगा
बिहार सरकार की यह पहल उच्च शिक्षा को अधिक सुलभ, समावेशी एवं जनोन्मुख बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी इससे सीतामढ़ी जिले में उच्च शिक्षा का नया अध्याय शुरू होगा और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा एवं रोजगार के नए अवसर खुलेंगे
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी
उप विकास आयुक्त संदीप कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) प्रियदर्शी सौरभ, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुजीत कुमार दास, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नीलम राज सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे