Friday, May 17 2024

65 वीं BPSC का रिजल्ट जारी, गौरव रहा टाॅपर

FIRSTLOOK BIHAR 22:45 PM बिहार

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने गुरुवार यानी सात अक्टूबर को 65वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित कर दिया।

ये हैं बीपीएससी 65वीं सिविल सर्विसेज के टॉपर

बीपीएससी भर्ती परीक्षा में कुल 422 उम्मीदवार पास हुए हैं। इनमें बिहार एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस में गौरव सिंह, बिहार पुलिस सर्विस (डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) में वरुण कुमार, जिला कमांडेंट में प्रेम चंद, सब रजिस्ट्रार या ज्वाइंट सब रजिस्ट्रार में अशीष कुमार अग्रवाल, सब इलेक्शन ऑफिसर में विवेक कुमार, इंप्लोयमेंट ऑफिसर में अशीष आनंद, डिस्ट्रिक्ट माइनॉरिटी वेलफेयर ऑफिसर में संदीप भारती और बिहार एजुकेशन सर्विस में हर्ष पाराशर ने टॉप किया है।

14 विभागों में कुल 434 रिक्तियां

दरअसल, बीपीएससी 65वें कंबाइंड कॉम्पिटेटिव एग्जाम के माध्यम से विभिन्न 14 विभागों में कुल 434 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए थे। बीपीएससी मेंस के बाद इंटरव्यू राउंड के लिए कुल 1142 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। बीपीएससी परिणामों के साथ परीक्षा के लिए कटऑफ अंक भी जारी की गई है।

रिजल्ट का कटऑफ

बीपीएससी 65वीं परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के मार्क्स जल्द ही वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे।  बीपीएससी 65वीं के जरिए 14 विभागों में करीब 423 पदों पर नियुक्ति की जानी थी।

65वीं में विभागवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है।

1- बिहार प्रशासनिक सेवा - 30 रिक्तियां
2- पुलिस उपाधीक्षक, गृह विभाग - 62
3- जिला समादेष्टा, गृह विभाग - 06
4- उत्पाद एव निबंधन विभाग - 05
5- अवर निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचन विभाग - 46
6- नियोजन पदाधिकारी/जिला नियोजन पदाधिकारी, श्रम संसाधन विभाग - 09
7- जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, अल्प संख्यक कल्याण विभाग - 01
8- बिहार शिक्षा सेवा, शिक्षा विभाग - 72
9- ग्रामीण विकास पदाधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग-110
10 - नगर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर विकास एवं आवास विभाग - 11
11- आपूर्ति निरीक्षक, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग - 19
12 - प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, पंचायती राज विभाग - 14
13- श्रम संसाधन विभाग - 20
14 - अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कल्याण विभग

Related Post